एक्सप्लोरर

उत्तरकाशी में बादल फटने से मची तबाही, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख; PM मोदी ने CM धामी को लगाया फोन

Uttarkashi Cloud Burst: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने से तबाही मच गई है. इलाके में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं और लोग किसी तरह अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार (5 अगस्त, 2025) को बादल फटने की घटना के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की है. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही है.

राष्ट्रपति ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार (5 अगस्त, 2025) की शाम 6.04 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया. पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा, “उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना का समाचार अत्यंत दुखद है. पीडित परिवारों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करती हूं और राहत तथा बचाव कार्यों में सफलता की कामना करती हूं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

उत्तराखंड में इस भयानक तबाही को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट साझा कर दुख जताया. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं.”

पीएम मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से ली हालात की जानकारी

पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में कहा, “मैंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर हालात की जानकारी ली है. राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी है. लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है.”

सोशल मीडिया पर तबाही के कई वीडियो हो रहे वायरल

वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और इंटरनेट पर उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने के मची तबाही के कई वीडियो जमकर वायरल हो रहे है. वीडियोज में पानी की उफनती तेज धारा को पहाड़ से उतरते हुए देखा जा सकता है. पहाड़ी रास्ते से उतरते हुए पानी की उफनती धारा बीच में बसे लोगों के आशियाने, घरों, होटलों और सभी संरचनाओं के तबाह करते हुए आगे बढ़ती नजर आ रही है. वहीं, तबाही के बीच लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते भी नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ेंः 'भागो रे...भागो', होटलों से चिल्लाते हुए दौड़ रहे थे लोग, अचानक आ गया सैलाब; धराली का रूह कंपा देने वाला Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget