एक्सप्लोरर

Joshimath Landslide: धर्मगुरु की चिंता के बीच भू-धंसाव का कारण पता लगा रहे वैज्ञानिक, दहशत में हजारों लोग

Joshimath News: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि पिछले एक साल से जमीन धंसने के संकेत मिल रहे थे लेकिन समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया.

Joshimath: उत्तराखंड के जोशीमठ में तबाही का मंजर देख विशेषज्ञों की टीम भी हैरान रह गई. यहां हर जगह दरारें देखने को मिल रही हैं. अब एक मंदिर भी भू-धंसाव से क्षतिग्रस्त हो गया है. दर्जनों घरों और इमारतों की दीवारों, दरवाजों, फर्श, सड़कों पर दरारें दिख रही हैं. अब तीर्थ पुरोहित और साधु-संत भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं. शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि ज्योतिर्मठ भी इसकी चपेट में आ रहा है. 

शंकराचार्य ने कहा कि पिछले एक साल से जमीन धंसने के संकेत मिल रहे थे लेकिन समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया. इसकी अनदेखी होती रही, जिसके दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं. उन्होंने बताया कि एक हफ्ते से जमीन धंसने से 500 से ज्यादा मकान प्रभावित हुए हैं. मकानों में दरारें आ गई हैं.  

'खतरे में हजारों लोगों का जीवन'

हिमालयी क्षेत्रों के विकास के नाम पर सुनियोजित विनाश किया जा रहा है और आज इसी का नतीजा है की भारतीय संस्कृति के जोशीमठ में हजारों लोगों का जीवन खतरे में है. धर्मगुरु की इस गंभीर चिंता के बीच केंद्र सरकार ने जोशीमठ भू-धंसाव के रहस्य का पता लगाने के लिए 6 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है. 

धर्मगुरु की इस गंभीर चिंता के बीच वैज्ञानिक भू-धंसाव का कारण खोजने में जुटे हैं. आईआईटी रुड़की के अर्थ साइंस डिपार्टमेंट में एक मशीन उपलब्ध है जिसे इलेक्ट्रिक एक्सेसिबिलिटी डेमोग्राफी के नाम से जाना जाता है. इससे जमीन के अंदर कई तरह की इमेज ली जा सकती है जोकि भू-धंसाव की जांच में काफी फायदेमंद साबित हो सकती है. 

अति संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर अलर्ट 

मंदिर के धराशायी होने की खबर से अब लोगों में दहशत और ज्यादा बढ़ गई है. सिंहधार वार्ड में मां भगवती का मंदिर ढह गया, जिसके बाद से लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं. वहीं, इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के अति संवेदनशील (डेंजर जोन) वाले क्षेत्रों में बने भवनों को तत्काल खाली कराने के निर्देश दिए थे. 

600 परिवारों की होगी शिफ्टिंग

शहर के कई घरों में दरारें आ गई हैं और यहां जमीन धंस रही हैं. धामी ने अधिकारियों के साथ जोशीमठ की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद कहा कि लोगों की जान बचाना हमारी पहली प्राथमिकता है. अधिकारियों को जोशीमठ के जोखिम वाले घरों में रहने वाले लगभग 600 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें: 

Kanjhawala Accident: 6 महीने पहले भी मौत के मुंह से बचकर आई थी अंजलि, क्या पहले भी हुआ जानलेवा हमला? कंझावला कांड में बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget