एक्सप्लोरर

Uttarakhand UCC: लिव-इन के लिए रजिस्ट्रेशन, संपत्ति में बेटियों का अधिकार...जानिए यूनिफॉर्म सिविल कोड में क्या होगा खास

Uttarakhand on UCC: देश में उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य बन सकता है, जहां यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू किया जाए. राज्य सरकार इसे लेकर विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है.

Uniform Civil Code: उत्तराखंड में दिवाली के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी बिल को लाने की तैयारी हो चुकी है. राज्य सरकार दिवाली के तुरंत बाद विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने वाली है, जिसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड पर चर्चा की जाएगी. सदन में विधायकों के साथ चर्चा के बाद इसे बिल पास कर दिया जाएगा. माना जा रहा है कि इसके कानून बनने में भी ज्यादा वक्त नहीं लगना चाहिए. ऐसे में ठंडे बस्ते में गया यूसीसी एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है. 

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रंजन प्रकाश देसाई के नेतृत्व वाली पांच सदस्यों की कमिटी सरकार को अपनी रिपोर्ट जल्द ही सौंपने वाली है. इस रिपोर्ट को अगले हफ्ते की शुरुआत में दिए जाने की उम्मीद है. इसका मतलब है कि रिपोर्ट के मिलते ही विशेष सत्र बुला लिया जाएगा. ये भी उम्मीद है कि केंद्र सरकार अपने यूसीसी बिल को तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार के यूसीसी बिल का इस्तेमाल कर सकती है. 

यूसीसी में क्या खास देखने को मिल सकता है? 

सूत्रों का कहना है कि कमिटी की रिपोर्ट को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक, इसमें लैंगिक समानता और पैतृक संपत्तियों में बेटियों के लिए समान अधिकार की बात कही गई है. रिपोर्ट में महिलाओं की शादी की उम्र को बढ़ाकर 21 साल करने का कोई जिक्र नहीं है. कमिटी की तरफ से सिफारिश में कहा गया है कि महिलाओं की शादी की उम्र को 18 साल ही रखना चाहिए. इस बिल का मकसद एक ऐसा कानून बनाना है, जो शादी, तलाक, विरासत और गोद लेने से जुड़े मामलों में सभी धर्मों पर लागू हो. 

सूत्रों के मुताबिक, बिल में ज्यादा फोकस व्यक्तिगत कानूनों जैसे शादी के लिए रजिस्ट्रेशन, तलाक, संपत्ति अधिकार, अंतर-राज्य संपत्ति अधिकार, रखरखाव, बच्चों की कस्टडी आदि में एकरूपता लाने पर है. प्रस्तावित कानून में न तो विवाह के लिए किसी धार्मिक रीति-रिवाज का जिक्र किया गया है और न ही ये अन्य धार्मिक अनुष्ठानों पर केंद्रित है. इस कानून के तहत लिव-इन रिलेशनशिप का रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य कर दिया जाएगा. उत्तराखंड सरकार ने यूसीसी लागू करने को लेकर 27 मई, 2022 को एक्सपर्ट कमिटी का गठन किया था. 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में जल्द लागू हो सकता है यूनिफॉर्म सिविल कोड, विशेष सत्र बुलाने की तैयारी तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
Explained: भारत में नेशनल हाई-वे कितने महफूज? सबसे अच्छी सड़कों पर हर घंटे औसतन 7 मौतें
भारत में नेशनल हाई-वे कितने महफूज? सबसे अच्छी सड़कों पर हर घंटे 7 मौतें
‘SIR पर झूठा नैरेटिव फैलाने के लिए मांगे माफी’, BJP का राहुल गांधी पर हमला
‘SIR पर झूठा नैरेटिव फैलाने के लिए मांगे माफी’, BJP का राहुल गांधी पर हमला
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
इंडिया गठबंधन की कल बड़ी बैठक, अखिलेश ने बनाई दूरी? राहुल के करीबी ने बताई वजह
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget