एक्सप्लोरर

UP Election: अब यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष Nitin Agarwal ने उठाया Mathura का मुद्दा, बोले- बीजेपी दो लड़ाइयां जीत चुकी है, तीसरी भी जीतेगी

UP Elections 2022: नितिन अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या की 500 साल की लड़ाई भाजपा ने जीती और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. काशी को भी विश्व पटल पर पहुंचाया गया है और मथुरा ठाकुर जी की जगह है.

Nitin Agarwal pn Mathura: उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने रविवार को मथुरा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) दो लड़ाइयां जीत चुकी है और तीसरी भी जीतेगी. अग्रवाल ने हरदोई के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा, 'अयोध्या की 500 साल की लड़ाई बीजेपी ने जीती. काशी को विश्व पटल पर पहुंचाया और अब मथुरा का विकास भी बीजेपी सरकार करेगी. हमने दो लड़ाइयां जीती हैं. अब तीसरी लड़ाई भी जीतेंगे. भाजपा मथुरा का ऐतिहासिक विकास करके उसे विश्व के पटल पर लाएगी.'

उन्होंने कहा कि अयोध्या की 500 साल की लड़ाई भाजपा ने जीती और भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है. काशी को भी विश्व पटल पर पहुंचाया गया है और मथुरा ठाकुर जी की जगह है. बीजेपी की सरकार मथुरा का विकास मंदिरों का विकास नहीं करेगी तो फिर कौन करेगा.

Sanjay Raut on Rahul-Priyanka: संजय राउत बोले- कांग्रेस को फिर से मजबूत करना राहुल-प्रियंका के सामने बड़ी चुनौती

इससे पहले यूपी के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने सवाल किया था कि भगवान कृष्ण का मंदिर मथुरा में नहीं, तो क्या पाकिस्तान के लाहौर में बनेगा. उन्होंने यह बयान कुछ दिन पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व एक अन्य मंत्री द्वारा मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर स्थित मुगलकालीन शाही ईदगाह के स्थान पर (जिसे भगवान कृष्ण का मूल जन्मस्थान माना जाता है) बनाने जैसे बयानों के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में दिया.

उन्होंने कहा था, वर्तमान में जिस स्थान पर शाही ईदगाह है, वहां पहले कभी कंस का कारागार हुआ करता था और उसी कारागार में बंद माता देवकी एवं वसुदेव की आठवीं संतान भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, उनका मंदिर वहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने सवाल किया, 'भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर मथुरा में नहीं तो क्या लाहौर में बनेगा.'

New Zealand: क्या हुआ जब न्यूजीलैंड में शख्स ने लगाई 24 घंटे के अंदर कोरोना वैक्सीन की 10 खुराक? जानिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Weather Today LIVE: दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
4300 किमी की रफ्तार, पलक झपकते ही काम तमाम; ब्रह्मोस-NG की रेंज में पाकिस्तान के कितने शहर?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget