एक्सप्लोरर

ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, बोले- 'भविष्य में...'

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को अमेरिका और भारत के बीच सम्बन्धों को लेकर कहा कि दोनों देश एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक समान दृष्टिकोण रखते हैं.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीयों को बधाई देते हुए शुक्रवार (15 अगस्त, 2025) को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिका और भारत एक साथ मिलकर आधुनिक वैश्विक चुनौतियों का सामना करेंगे. उन्होंने कहा कि आगे के उज्जवल भविष्य के लिए निर्माण कार्य करेंगे. रुबियो ने यूएस और भारत के बीच सम्बन्धों को ऐतिहासिक, महत्वपूर्ण और दूरगामी बताया.

उन्होंने कहा कि दोनों देश एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक समान दृष्टिकोण रखते हैं. साथ ही रुबियो ने द्विपक्षीय साझेदारी के मजबूती की भी तारीफ की और कहा, 'अमेरिका की ओर से मैं भारत के लोगों को 15 अग्सत को उनके स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच ऐतिहासिक संबंध महत्वपूर्ण और दूरगामी हैं.'

प्रौद्योगिकियों और अंतरिक्ष में एक साथ सहयोग

रुबियो ने आगे कहा, 'भारत और अमेरिका साथ मिलकर आज की आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और आने वाले भविष्य में बदलाव की ओर आगे बढ़ेंगे.' उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक समान दृष्टिकोण रखते हैं, जिसमें उद्योगों तक फैली साझेदारी, नवाचार को बढ़ावा और उभरती प्रौद्योगिकियों और अंतरिक्ष में सहयोग शामिल है.

अमेरिका और भारत के बीच सम्बन्धों में कड़वाहट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के ऐलान के बाद दोनों देशों के बीच सम्बन्ध तनावपूर्ण हो गए हैं. ट्रंप ने टैरिफ बढ़ाने का हवाला रूसी तेल की निरंतर खरीद को दिया था. 

वहीं इसपर प्रतिक्रिया देते हुए भारत सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि ये फैसला अनुचित और अविवेकपूर्ण है और यूएस का ये फैसला किसी और मकसद से लिया गया है, जिसकी भारत कड़ी निंदा करता है. दोनों देशों के बीच सम्बन्धों में कड़वाहट पहलगाम हमले के बाद हुए सीजफायर फैसले को लेकर भी हुआ है. कई विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप ने ये फैसला भारत के ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को देखते हुए लिया है.

ये भी पढ़ें:- 'रानी लक्ष्मीबाई के लिए लड़े मेरे वंशज', KBC के मंच से कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया परिवार का इतिहास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget