एक्सप्लोरर

US Temple Vandalism: 'कड़ी कार्रवाई हो, ताकि दोबारा ऐसा न हो', अमेरिका में हिंदू मंदिर पर हमले को लेकर भारत सख्त

California: कैलिफोर्निया में एक हिंदू मंदिर को अपवित्र किए जाने की घटना सामने आई है जिससे हिंदू समुदाय में आक्रोश है. भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

BAPS Shri Swaminarayan Mandir: अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित चीनो हिल्स के एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर को अज्ञात असामाजिक तत्वों की ओर से अपवित्र किए जाने की घटना सामने आई है. भारत ने इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए इस घृणित कृत्य की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस तरह की घटनाओं को गंभीरता से लेता है और स्थानीय प्रशासन से मांग करता है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने ये भी कहा कि पूजा स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

इस घटना को लेकर बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. संगठन के अनुसार कैलिफोर्निया के चीनो हिल्स में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर को कुछ असामाजिक तत्वों ने अपवित्र करने का प्रयास किया. ये घटना हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है. बीएपीएस पब्लिक अफेयर्स ने सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा करते हुए लिखा कि "एक और मंदिर को अपवित्र किया गया, लेकिन हम नफरत को अपने समाज में जड़ नहीं जमाने देंगे."

खालिस्तान कनेक्शन पर उठे सवाल

अब तक चीनो हिल्स पुलिस विभाग की ओर से इस घटना पर कोई ऑफिसियल बयान नहीं आया है, लेकिन स्थानीय हिंदू समुदाय इस मामले को लेकर एक्टिव है. ‘कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (CoHNA) ने भी इस घटना की निंदा की है और इसे हाल ही में प्रस्तावित "खालिस्तान जनमत संग्रह" से जोड़ते हुए गहरी साजिश बताया है.

अमेरिका में बढ़ती मंदिरों पर हमले की घटनाएं

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब अमेरिका में किसी हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है. इससे पहले भी सितंबर 2023 में कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में स्थित BAPS मंदिर और न्यूयॉर्क में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी है. भारतीय समुदाय ने प्रशासन से इन मामलों की निष्पक्ष जांच करने और जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की है. इस घटना के बाद हिंदू संगठनों में रोष है और वे मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के बाद अब गर्मी के संकेत, दिल्ली-NCR में बदला मौसम, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंडक, जानिए कहां कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन
‘कोई दम नहीं...’, TVK सरकार के पहले बजट पर जानें क्या बोले एमके स्टालिन

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget