एक्सप्लोरर

अरविंद सक्सेना बने UPSC के नए अध्यक्ष, साल 2020 तक का होगा कार्यकाल

यूपीएससी के सदस्य रहे अरविंद सक्सेना को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. 1978 बैच के भारतीय डाक सेवा के अधिकारी सक्सेना अपने कामों के लिए जाने जाते हैं और उन्हें सेवाकाल के दौरान कई सम्मान मिल चुके हैं.

नई दिल्ली: अरविंद सक्सेना को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. बुधवार को जारी एक सरकारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है. सक्सेना का कार्यकाल सात अगस्त, 2020 तक होगा जब वह 65 साल के हो जाएंगे.

यूपीएससी नौकरशाहों, राजनयिकों और पुलिस अधिकारियों के चयन के लिए परीक्षाएं आयोजित करता है. वह 20 जून से यूपीएससी के कार्यकारी प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं. कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यूपीएससी अध्यक्ष पद पर सक्सेना की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

सक्सेना आठ मई, 2015 को यूपीएससी के सदस्य बने थे. यूपीएससी में शामिल होने से पहले वह विमानन अनुसंधान केंद्र (एआरसी) के निदेशक के रूप में काम कर रहे थे. सक्सेना ने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली से पढ़ाई की है. वह 1978 में भारतीय डाक सेवा के लिए चुने गए थे.

साल 1988 में सक्सेना ने कैबिनेट सचिवालय में काम करना शुरू किया था, जहां उन्होंने पड़ोसी देशों में सामरिक विकास के विषय पर महारथ हासिल की थी. उन्होंने देश के अनेक भागों में काम किया है जिनमें जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश प्रमुख हैं.

अपने सेवाकाल के दौरान विशिष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है. साल 2005 में उन्हें मेरिटोरियस सर्विस अवार्ड और 2012 में अतिविशिष्ट सेवा के लिए अवार्ड मिल चुका है. उन्होंने अनेक देश की यात्रा की है.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, किसान कर्जमाफी और लड़कियों की पूरी शिक्षा मुफ्त करने का वादा

गुजरात में नशे में धुत्त डॉक्टर ने कराया डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों की मौत, गिरफ्तार 

देखें वीडियो-

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
1984 का सिख दंगा और उम्रकैद की सजा..., 2018 से तिहाड़ में बंद कौन थे सज्जन कुमार?
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget