एक्सप्लोरर
अखिलेश का योगी सरकार पर तंज, कहा- जितनी बिजली पहले से ही मिल रही है उसका ऐलान ना करें

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के बिजली को लेकर किए गए ऐलान पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि जितनी बिजली पहले से ही मिल रही थी उतने का एलान करने से फायदा क्या है. क्या हैं ऐलान? योगी सरकार की बैठक में बिजली को लेकर कई फैसले लिए गए. सरकार ने ऐलान किया गया कि 2018 तक यूपी में हर घर को बिजली दी जाएगी. वहीं गांवों में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक बिना कटौती बिजली दी जाएगी. इसके साथ ही यूपी सरकार ने जिला मुख्यालय में 24 घंटे बिजली देने का ऐलान भी किया है. इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने परीक्षा के दौरान छात्रों की पढ़ाई सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के मकसद से रात को भी बिना किसी बाधा के बिजली देने के निर्देश दिये हैं. जिला मुख्यालय को 24 घंटे बिजली देने का लक्ष्य ऊर्जा विभाग के प्रजेंटेंशन के दौरान योगी ने कल अधिकारियों को निर्देश दिया था कि गांवों में शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक बिजली आपूर्ति हरहाल में सुनिश्चित की जाए ताकि परीक्षा में सम्मिलित हो रहे विद्यार्थियों को दिक्कत ना हो. 2018 तक हर घर को, गरीब को और गांव को बिजली 2018 तक प्रदेश के हर नागरिक को 24 घंटे बिजली मिलेगी. सबको सस्ती बिजली मिलगी. हर क्षेत्र को, गांव को, गरीब को बिजली मिलेगी.
और पढ़ें
Source: IOCL























