एक्सप्लोरर

यहां पढ़ें: योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की पहली मीटिंग में हो सकते हैं ये बड़े फैसले!

नई दिल्ली: योगी आदित्यनाथ यूपी के मुख्यमंत्री बनेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है. यूपी में जीत के हीरो नरेंद्र मोदी ही हैं. अब जो पीएम मोदी को पसंद है वही अफसरों की पसंद है. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली से कैबिनेट सचिव ने यूपी में मुख्य सचिव को फोन किया और उसके बाद राज्य के आईएएस अधिकारियों में हड़कंप मचा है. मुख्य सचिव के दफ्तर से सभी विभागों के प्रमुख सचिवों को फोन गया और साथ में बीजेपी का घोषणापत्र भी पहुंचा दिया गया. अधिकारियों की टेबल पर बीजेपी का घोषणापत्र बीजेपी के नेता अपने घोषणापत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र कहते है. 24 पन्नों का पार्टी का मैनिफेस्टो अब कई सीनियर आईएएस अधिकारियों के टेबल पर हैं. सब अपना अपना दिमाग खपा रहे हैं, तीन महीने के लिए एजेंडा तैयार करने को कहा गया है. यूपी में बीजेपी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक कब होगी ये तो नए मुख्यमंत्री ही बताएंगे लेकिन उस मीटिंग में क्या फैसले हो सकते है इसकी एक्सक्लुसिव जानकारी एबीपी न्यूज़ को सूत्रों से मिली है. पहला फैसला- किसानों की कर्जमाफी किसानों की कर्जमाफी का वादा करके मोदी ने उत्तर प्रदेश में प्रचार शुरू किया था. मोदी के इसी वादे पर कैबिनेट की पहली मीटिंग में मुहर लगाने की तैयारी है. बीजेपी के घोषणापत्र में सबसे ऊपर लिखा है 'सभी लघु और सीमान्त किसानों का फसली ऋण माफ़ होगा.' एक हेक्टेयर से कम खेत वाला सीमांत और एक से दो हेक्टेयर जमीन पर खेती करने वाले लघु किसान कहलाते हैं. यूपी में किसानों पर 92 हजार 121 करोड़ रुपया बकाया है. ये पिछले साल के बजट का एक चौथाई है. यूपी में 2.33 करोड़ किसान है, इनमें से 92 फीसदी तो लघु और सीमान्त किसान है. सूत्रों की माने तो किसानों की कर्ज माफी पर नई सरकार को 85 हजार करोड़ रुपयों की चपत लगेगी. दूसरा फैसला- अवैध कत्लखाने बंद होंगे बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी हर चुनावी रैली में अवैध कत्लखाने बंद करवाने का वादा किया. उत्तर प्रदेश में 316 बूचड़खाने हैं, खबर है कि पहली कैबिनेट मीटिंग में अवैध कत्लखाने बंद करने पर भी फैसला हो सकता है. एंटी रोमियो दल एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने बताया कि एंटी रोमियो दल बनाने पर भी विचार शुरू हो गया है. बीजेपी के एजेंडे में एंटी रोमियो स्क्वायड भी काफी ऊपर है. वीमेन हेल्पलाइन पर भी हो रहा काम यूपी में पहले से ही वीमन हेल्पलाईन काम कर रही है जहां प्रदेश भर की महिलायें शिकायत दर्ज करा सकती हैं. ये तो वो फैसले हैं जिसे ताबड़तोड़ सरकार ले सकती है लेकिन बड़ी तस्वीर ये है कि प्रधानमंत्री मोदी जिस विकास की छवि के साथ केंद्र में सरकार चला रहे हैं उसकी झलक यूपी में भी दिखानी पड़ेगी. यूपी आगे बढ़ेगा तो देश आगे बढ़ेगा उत्तर प्रदेश की आबादी 22 करोड़ है यानी देश का 16 फीसदी लेकिन जीडीपी में हिस्सा सिर्फ 12 फीसदी है. प्रति व्यक्ति आय में यूपी 31वें नंबर पर हैं. यूपी में 30 फीसदी गरीब हैं जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 22 फीसदी है. वरिष्ठ पत्रकार स्वामीनाथन अंकलेश्वर अय्यर का अनुमान है कि अगर यूपी में विकास होता है तो देश की विकास दर एक फीसदी बढ़ जाएगी. अभी देश की विकास दर सात फीसदी है और अगर यूपी चमकने पर ये आठ फीसदी से ज्यादा हुई तो दुनिया की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश पीछे छूट जाएंगे. पीएम मोदी 2019 को ध्यान में रखकर यूपी की तस्वीर बदलने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. यही वजह है कि चेहरा तय होने से पहले ही प्रदेश की सूरत बदलने काम शुरू कर दिया गया है ताकि यूपी का भाग्य तो बदले ही 2019 के लिए वो बीजेपी का भी भाग्य विधाता बन जाए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत ऐसा रहेगा देश के मौसम का हाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
Lock upp 2 Written Updates (4th July): 'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत की एंट्री, हुआ पहला एविक्शन, पढ़ें पूरा अपडेट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान बनने जा रहे बाबर आजम, PCB चीफ ने दी हरी झंडी; पढ़ें रिपोर्ट
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
MBA Chaiwala को इंटरनेट ने 'मारा' फिर प्रफुल्ल बिल्लोरे बोले- अभी हम जिंदा हैं, लोगों ने ली मौज
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget