एक्सप्लोरर

UP News: 'खाट से बांधा, फिर कर दिए 5 टुकड़े', महिला ने बताया कैसे पति को उतारा मौत के घाट

UP Crime News: सबसे पहले राम पाल के बेटे सोन पाल ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. सोन पाल मां-बाप से अलग अपनी बीवी और बच्चों के साथ रहता है.

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश में पति की हत्या के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. महिला पर आरोप है कि उसने पति की हत्या कर उसके शरीर के पांच टुकड़े कर दिए. बेटे ने जब पिता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने जांच शुरू की और महिला से पूछताछ की. महिला ने अपना अपराध कबूला और बताया कि उसने किस तरह अपने पति की हत्या की.

यह मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का है. मृतक की पहचान राम पाल के तौर पर हुई है और उसकी उम्र 55 साल बताई गई. वह गजुराला के शिवनगर का रहने वाला था. सबसे पहले राम पाल के बेटे सोन पाल ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. सोन पाल मां-बाप से अलग अपनी बीवी और बच्चों के साथ रहता है.

दुलारो देवी ने कबूला जुर्म
राम पाल की पत्नी का नाम दुलारो देवी है, जो कुछ समय से पति के दोस्त के साथ रह रही थी. जब सोन पाल अपने घर वापस आया तो उसने पिता के बारे में मां से पूछा. इस पर दुलारो देवी ने कहा कि वह लापता हो गए हैं. इसके बाद बेटे ने पिता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. शिकायत पर पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने दुलारी देवी को कस्टडी में लिया और उससे पूछताछ की. 

नाले से मिले लाश के टुकड़े
दुलारी ने पूछताछ में स्वीकर किया कि उसने ही अपने पति को मारा है. उसने बताया कि उसने पति को खाट से बांधकर उसके 5 टुकड़े कर दिए थे. उसने बताया कि बीते रविवार की रात उसने रामपाल की हत्या की और फिर लाश को नाले में फेंक दिया. पुलिस ने तैराकों की मदद से रामपाल की बॉडी के टुकड़े नाले से बरामद किए. इसके अलावा, नाले से मृतक की खून से लथपथ कपड़े और चटाई भी मिली है. पुलिस का कहना है कि वह हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें:
Manipur Viral Video: 'महिलाओं के वीडियो को बता रहे साजिश... इन्हें बस अपनी छवि की परवाह', ओवैसी का केंद्र पर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget