एक्सप्लोरर

'गैर-मुस्लिम छात्रों की पहचान के लिए अब नहीं होगा सर्वे', UP में मदरसों को लेकर फैसला

बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने बताया कि पंजीकृत मदरसों में जांच नहीं करने का फैसला किया है. हम मुसलमानों और गैर-मुस्लिम समुदायों के बीच विभाजन नहीं होने देंगे.

UP Madarsa News: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि वह राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के तहत गैर-मुस्लिम बच्चों को प्रवेश देने वाले पंजीकृत मदरसों की जांच नहीं करेगा, क्योंकि इससे मुस्लिम और गैर-मुस्लिम समुदायों के बीच विभाजन हो सकता है.

बता दें कि दिसंबर में वैधानिक बाल अधिकार निकाय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र भेजकर उन सभी पंजीकृत मदरसों की विस्तृत जांच करने को कहा था, जिनमें गैर-मुस्लिम छात्र पढ़ते हैं. तर्क यह था कि मदरसे मुख्य रूप से धार्मिक शिक्षा प्रदान करते हैं और माता-पिता की सहमति के बिना गैर-मुस्लिम बच्चों को धार्मिक शिक्षा में भाग लेने के लिए बाध्य करना संविधान के अनुच्छेद 28(3) का उल्लंघन होगा.

'समुदायों के बीच विभाजन नहीं होने देंगे'

हालांकि, बुधवार (18 जनवरी) को मदरसा शिक्षा बोर्ड ने बैठक में इसे "खारिज" करने का फैसला किया.  बोर्ड के अध्यक्ष इफ्तिखार अहमद जावेद ने ईटी को बताया, "हमने अपने पंजीकृत मदरसों में जांच नहीं करने का फैसला किया है. हम मुसलमानों और गैर-मुस्लिम समुदायों के बीच विभाजन नहीं होने देंगे, क्योंकि यह बीजेपी के सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत के खिलाफ है. मिशनरी स्कूलों में भी गैर ईसाई छात्र पढ़ रहे हैं." 

'मदरसे दे रहे आधुनिक शिक्षा'

उल्लेखनीय है कि एनसीपीसीआर के अध्यक्ष- प्रियंका कानूनगो, जिन्होंने पत्र भेजा था और बोर्ड अध्यक्ष जावेद दोनों बीजेपी के सदस्य हैं. जावेद ने कहा कि मदरसे आधुनिक शिक्षा दे रहे हैं और छात्र विज्ञान और गणित भी पढ़ रहे हैं और अगर गैर-मुस्लिम छात्रों को धार्मिक ग्रंथ भी पढ़ाए जा रहे हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

'मैंने गीता भी पढ़ी है'

जावेद ने कहा, "दूसरे धर्म के ग्रंथों का अध्ययन करने में क्या हर्ज है? मैंने गीता भी पढ़ी है. इसके अलावा, बच्चों के माता-पिता अपनी मर्जी से अपने बच्चों को संस्थानों में भेज रहे हैं." अध्यक्ष ने कहा कि पत्र दिसंबर में भेजा गया था, लेकिन बोर्ड को 12 जनवरी को मुख्य सचिव के कार्यालय से प्राप्त हुआ, जिसे बोर्ड के फैसले के बारे में सूचित किया जाएगा.

NCERT पाठ्यक्रम होगा लॉन्च

बैठक में पंजीकृत मदरसों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण की तर्ज पर मदरसों में शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का भी निर्णय लिया गया, ताकि प्रदान की जाने वाली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: 'ये ओलंपिक नहीं जीत सकते इसलिए...', आरोप लगाने वाले खिलाड़ियों पर बृजभूषण शरण का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget