एक्सप्लोरर

वक्फ मामला: आजम खान के खिलाफ शिकायत को राज्यपाल ने सीएम के पास भेजा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान पर वक्फ सम्पत्तियों में खुर्द-बुर्द के लगे आरोपों की कड़ी में कदम उठाया है. राज्यपाल ने जांच की मांग की अर्जी अपने पत्र के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास ‘यथोचित कार्रवाई’ के लिये भेज  दी है.

राजभवन के सूत्रों ने बताया कि रामपुर के फैसल लाला नामक व्यक्ति ने हाल में राज्यपाल को भेजी गयी शिकायत में प्रदेश के पूर्व वक्फ मंत्री आजम खान पर रामपुर की वक्फ सम्पत्तियों पर कब्जे और खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की थी.

आजम खान पर करोड़ों के 'घोटाले' का आरोप, पूर्व मंत्री ने दी है सफाई

उन्होंने बताया कि राज्यपाल ने उस प्रत्यावेदन को गत 24 अप्रैल को ‘यथोचित कार्रवाई’ के लिये मुख्यमंत्री के पास भेज दिया है.

इस बीच, खान ने अपने खिलाफ हुई शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘जो जमीन पर बोझ होता है, उसकी शिकायत नहीं होती है. भौंकने वाले मेरे पीछे इतने भौंकते हैं कि मेरी सारी जिंदगी भगाने में गुजर गयी है.’’ मालूम हो कि पिछले 10 साल के दौरान वक्फ सम्पत्तियों में हुए कथित खुर्द-बुर्द की विभिन्न शिकायतों की वक्फ काउंसिल ऑफ इण्डिया द्वारा करायी गयी जांच में पूर्व वक्फ मंत्री आजम खान और शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी समेत कई लोगों की भूमिका संदिग्ध मानी गयी है.

आजम खान पर लगे 'घोटाले' के आरोपों की होगी जांच

प्रदेश के वक्फ राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने बताया कि उन्होंने शिया और सुन्नी दोनों ही वक्फ बोर्डो में व्याप्त भ्रष्टाचार के सिलसिले में वक्फ काउंसिल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दी है. अब मुख्यमंत्री ही तय करेंगे कि इस मामले की किस एजेंसी से जांच करायी जाएगी, क्योंकि कुछ शिकायतों में सीबीआई जांच की मांग भी की गयी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'RSS संविधान के खिलाफ', राहुल गांधी बोले- उनके खिलाफ लड़ने में मिलती है खुशी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'

वीडियोज

YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
'दोषियों के खिलाफ..', पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात
Exclusive: अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
अखिलेश यादव का चुनावी अभियान 31 अक्टूबर से! पूर्वांचल की इस सीट से करेंगे शुरुआत
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
रणजी ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलियाई अंपायर को देख सब हैरान, जानें BCCI ने क्यों लिया ऐसा फैसला
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
Explained: यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
यूसुफ पठान को BJP का 'तोहफा'! चुटकियों में मिली करोड़ों की जमीन का किस्सा
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
UPSC CDS 2 परीक्षा का रिजल्ट हुआ जारी, इंटरव्यू के लिए 8956 का हुआ चयन
Embed widget