एक्सप्लोरर

UP: हाईकोर्ट ने उठाए PWD विभाग पर सवाल, बैंक एकाउंट सीज़ करने की दी चेतावनी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार से जवाब तलब करते हुए पूछा है कि मनमाने रवैये के चलते क्यों न पीडब्लूडी के बैंक एकाउंट को सीज कर दिया जाए. अदालत ने इस मामले में योगी सरकार से दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है.

इलाहाबाद: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के विभाग पीडब्लूडी के कामकाज पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख्त नाराज़गी जताई है. अदालत ने योगी सरकार से जवाब तलब करते हुए पूछा है कि मनमाने रवैये के चलते क्यों न पीडब्लूडी के बैंक एकाउंट को सीज कर दिया जाए.

अदालत ने इस मामले में योगी सरकार से दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है. अदालत ने अपने फैसले में साफ तौर पर कहा है कि क्यों न पीडब्लूडी के बैंक एकाउंट को सीज करने का आदेश जारी कर दिया जाए. अदालत ने इस बारे में योगी सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए छह अक्टूबर तक का वक्त दिया है.

अदालत इस मामले में छह अक्टूबर को फिर से सुनवाई करेगी. यह आदेश जस्टिस तरुण अग्रवाल और जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा की डिवीजन बेंच ने आज़मगढ़ के ठेकेदार प्रवीण सिंह की अर्जी पर सुनवाई करते हुए दिया है.

हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करने वाले प्रवीण सिंह आजमगढ़ में पीडब्लूडी में सी कैटेगरी का ठेकेदार है. साल 2005 में उसे जिले में सरदहा से भीमभर तक सड़क बनाने का ठेका मिला था. उसने निर्धारित समय सीमा में अपना काम भी पूरा कर लिया और बिल भुगतान के लिए लोक निर्माण विभाग में अपनी फ़ाइल पेश की.

विभाग ने काम के आधे पैसों का भुगतान भी कर दिया, लेकिन आधे अमाउंट 45 हजार 273 रुपये का भुगतान रोक दिया गया. लम्बे अरसे की भागदौड़ के बाद भी जब उसके बचे हुए पैसों का भुगतान नहीं हुआ तो ठेकेदार प्रवीण ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल की और बकाये पैसों के भुगतान की मांग की. दो जजेज की डिवीजन बेंच ने इस बारे में सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर को छह हफ्ते में बकाये के भुगतान का आदेश करते हुए अर्जी को निस्तारित कर दिया.

हाईकोर्ट के इस आदेश के पालन में आजमगढ़ के सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर ने आदेश पारित कर कहा कि बिल भुगतान को लेकर याची ठेकेदार का दावा स्वीकार है, लेकिन इसका भुगतान पी.डब्ल्यू.डी. अनुभाग 13 के ज्वाइन्ट सेक्रेटरी के निर्देश के बिना नहीं हो सकता. सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर के इस आदेश को ठेकेदार प्रवीण ने दोबारा नई अर्जी देकर चुनौती दी.

अर्जी में कहा गया कि जब बिल का पैसा व उसका भुगतान होना स्वीकार है तो विभाग के बड़े अधिकारी इस भुगतान को नहीं रोक सकते. याची ने पैसा लगाकर ठेके का काम पूरा किया है, इस नाते उसे उसे पैसों का भुगतान पाने का पूरा अधिकार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'हमारे विधायकों को दिया गया 20-30 करोड़ का ऑफर', उमर अब्दुल्ला के दावे पर आया BJP का रिएक्शन
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
'कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही...', कालेश्वरम प्रोजेक्ट को लेकर तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी और BRS नेता आमने-सामने
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
अंबाला पुलिस स्टेशन कार ब्लास्ट केस में NIA की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget