एक्सप्लोरर

यूपी के सीएम योगी की तल्ख टिप्पणी, कहा- 'इटली के आयातित सौदागर' करते थे छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण

छत्तीसगढ़ में एक चुनावी रैली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनिया गांधी पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा है. इस पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से तल्ख टिप्पणी की गई है. कांग्रेस ने कहा कि अमर्यादित बयान देने वालों को बीजेपी पद और सम्मान देती है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है सियासी तल्खी भी बढ़ती जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी पर इशारों-इशारों में ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद शुरू हो गया है.

सीएम योगी ने छत्तीसगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ''छत्तीसगढ़ 2000 में बना और प्रारंभिक तीन वर्षों तक कांग्रेस का कुशासन था. इस कुशासन में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी और यहां इटली से आयातित सौदगरों के माध्यम से धर्मांतरण की राष्ट्रविरोधी गतिविधियां भी चरम पर थी.''

योगी के बयान पर कांग्रेस पार्टी ने तल्ख टिप्पणी की है. पार्टी की तरफ से बोलते हुए प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि यूपी के सीएम का बयान बेहद अमर्यादित है. इस तरह के बयान पर पीएम मोदी को खेद जताना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह का बयान अशोभनीय है.

चुनावी मौसम में ब्रांड योगी की चर्चा जोरों पर, एक के बाद एक करेंगे कई रैलियां

अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ में 15 सालों से केन्द्र में भी सत्ता में है, लेकिन पार्टी अपने कामों से वोट नहीं मांग पा रही है. कांग्रेस प्रवक्ता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पार्टी में जो भी लोग महिला और दलितों के प्रति अमर्यादित बयान देते हैं उन्हें पद और सम्मान दिया जाता है.

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी को छत्तीसगढ़ में सत्ता हाथ से जाती दिख रही है, इसलिए ये लोग मछली की तरह छटपटा रहे हैं और अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के जितने भी लोग अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनको प्रमोशन देते हैं. ऐसे लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाता है, मंत्री बनाया जाता है और तमाम तरह के पद दिेए जाते हैं.

बड़ा सवाल यह है कि छत्तीसगढ़ बने 18 साल हुए. इसमें 15 साल बीजेपी का शासन रहा है. आखिर 15 साल पीछे जाकर योगी सियासत का कौन सा तीर साधना चाहते हैं?

विधानसभा चुनाव: MP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे नवजोत सिंह सिद्धू देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget