एक्सप्लोरर

यूपी : गवाह की मौत पर राजा भैया के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ पुलिस अधिकारी जिलाउल हक की हत्या मामले के एक गवाह की संदिग्ध मौत को लेकर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. मामले में राजा भैया के साथ उनके चचेरे भाई और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अक्षय प्रताप सिंह और पांच अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. राजा भैया ने विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से जीत दर्ज की है. योगेंद्र यादव (19) साल 2013 में क्षेत्राधिकारी (सीओ) जियाउल हक की हत्या मामले में मुख्य गवाह था. यादव की ऊंचाहार के अरखा गांव में शुक्रवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. गवाह के चाचा सुधीर यादव ने आरोप लगाया है कि जियाउल हक मामले में सबूत खत्म करने के लिए राजा भैया और उनके सहयोगियों ने षड्यंत्र के तहत जानबूझकर योगेंद्र उर्फ बबलू को मरवा दिया. डलमऊ के क्षेत्राधिकारी (सीओ) एस.पी. उपाध्याय के अनुसार, सुधीर यादव की शिकायत पर एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है. जियाउल हक को 2013 में बालीपुर में एक भीड़ द्वारा गोली मार दी गई थी. वहां वह दो पक्षों के बीच हुई हिंसा के बाद गए थे. यह घटना राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आई थी और अखिलेश सरकार की बड़ी किरकिरी हुई थी. बाद में समाजवादी पार्टी की सरकार को मामले की सीबीआई जांच के आदेश देने पड़े थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget