एक्सप्लोरर

टाइट है UP में राज्यसभा चुनाव की फाइट? यहां समझें वो गणित, जिसपर है BJP और समाजवादी पार्टी की पैनी नजर

UP BJP Rajya Sabha Candidate: उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने राज्यसभा की आठवीं सीट के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है. सात सीटों पर पार्टी की जीत पक्की मानी जा रही है. आठवीं सीट पर कांटे की टक्कर है.

UP BJP Rajya Sabha Candidate: बीजेपी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए आठवें उम्मीदवार की घोषणा कर दी. पार्टी उम्मीदवार संजय सेठ ने गुरुवार (15 फरवरी) को विधानसभा में नामांकन दाखिल किया. इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, संजय निषाद, आशीष पटेल मौजूद थे. संजय सेठ के नामांकन करने के बाद अब यूपी से राज्यसभा के लिए कुल 11 प्रत्याशी हो गए हैं.

ऐसे में एक सीट के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी जो काफी दिलचस्प होने वाली है. इससे पहले, बुधवार (14 फरवरी) को बीजेपी के 7 प्रत्याशियों ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया था. इससे पहले मंगलवार को सपा के 3 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था.

बीजेपी के ये सात उम्मीदवार पहले ही कर चुके हैं नामांकन 

बीजेपी के 7 कैंडिडेट्स ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया था. इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, प्रदेश पार्टी महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन शामिल हैं.

समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा के लिए अपने 3 प्रत्याशी उतारे हैं. मंगलवार को जया बच्चन, रामजी लाल सुमन और रिटायर्ड IAS अधिकारी आलोक रंजन ने राज्यसभा के लिए पर्चा भरा.

राज्यसभा में वोटों का गणित क्या है?

राज्य विधानसभा में विधायकों की कुल संख्या 403 है. इनमें से 3 सदस्यों का निधन हो चुका है. बीजेपी के एक सदस्य अयोग्य हैं. इसके अलावा 3 सदस्य जेल में हैं. दो सपा के रमाकांत यादव और इरफान सोलंकी और एक सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी हैं. ऐसे में जो वोट देने वाले विधायक हैं उनकी संख्या 396 हो जाती है. इसी आधार पर 396 सदस्यों को कुल उम्मीदवार से भाग देंगे जो 11 है. इसके बाद संख्या 36 आती है. ऐसे में बीजेपी के 8 सदस्यों के लिए कुल संख्या 288 होती है. जबकि बीजेपी के पास 289 है. इस तरह बीजेपी के पास आठवें उम्मीदवार के लिए एक वोट ज्यादा है.

सपा के उम्मीदवारों के लिए क्या है संख्याबल

सपा के 3 उम्मीदवारों के लिए 108 वोट की जरूरत पड़ेगी, लेकिन उनके पास कुल संख्या 107 है. इसमें अगर पल्लवी पटेल का वोट नहीं जोड़े तो संख्या 106 हो जाएगी. यानी जरूरी वोट से दो कम. फिर अगर दूसरी वरीयता के वोटों की बात करें तो सपा अपने तीसरे उम्मीदवार को अधिकतम 106 वोट ही दिला पाएगी, जबकि बीजेपी अपने आठवें उम्मीदवार को 288 वोट दिला देगी. आखिर में सपा में तोड़फोड़ का खेला अभी बाकी है! वैसे गोरखपुर का एक सपा विधायक बीजेपी में आने के लिए उत्सुक माना जा रहा है और एक और विधायक सपा का जो बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी का समधी है वो भी बीजेपी के पास है ही, और भी कई तुरुप के पत्ते बचे हैं.

ये भी पढ़ें: NCP विधायकों की अयोग्यता पर हुआ फैसला, शरद पवार या अजित पवार...कौन जीता, कौन हारा?

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget