एक्सप्लोरर

यूपी ही नहीं, पश्चिम बंगाल, असम और बिहार सहित 13 राज्यों में है इंसेफेलाइटिस का असर

केंद्रीय संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और बिहार समेत 14 राज्यों में इंसेफेलाइटिस का प्रभाव है.

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध हालात में एक के बाद एक 60 बच्चों की मौत ने पूरे देश को हिला दिया है. उत्तर प्रदेश समेत देश के 14 राज्यों में इस बीमारी का असर है और रोकथाम के बजाय इलाज पर ध्यान देने की वजह से यह बीमारी बरकरार है.

इन राज्यों में इंसेफेलाइटिस का प्रभाव ज्यादा है

केंद्रीय संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी) निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और बिहार समेत 14 राज्यों में इंसेफेलाइटिस का प्रभाव है, लेकिन पश्चिम बंगाल, असम, बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में इस बीमारी का प्रकोप काफी ज्यादा है. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीरनगर, देवरिया और मऊ समेत 12 जिले इससे प्रभावित हैं.

इंसेफेलाइटिस की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा दबा दिया जाता है: डॉक्‍टर आरएन सिंह

गोरखपुर समेत पूर्वांचल में मस्तिष्क ज्वर और जलजनित बीमारी इंटेरो वायरल की रोकथाम के लिये काम रहे डॉक्‍टर आरएन सिंह ने बताया कि असम और बिहार के कुछ जिलों के हालात गोरखपुर से कम बुरे नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि बाकी राज्यों में इंसेफेलाइटिस की वजह से होने वाली मौतों का आंकड़ा दबा दिया जाता है इसलिए गोरखपुर समेत पूर्वांचल में इस बीमारी की मौजूदगी की गूंज सबसे ज्यादा सुनाई देती है.

एनवीबीडीसीपी के आंकड़ों के अनुसार असम में इस साल जापानी इंसेफेलाइटिस और एक्‍यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम की वजह से उत्‍तर प्रदेश के मुकाबले ज्‍यादा लोगों की मौत हुई है. उत्‍तर प्रदेश में इन दोनों प्रकार के संक्रमणों से अब तक कुल 155 लोगों की मृत्‍यु हुई है, वहीं असम में यह आंकड़ा 195 तक पहुंच चुका है. पश्चिम बंगाल में इस साल अब तक 91 लोग मर चुके हैं.

साल 2010 से 2016 के बीच हुई मौत का आंकड़ा

उत्तर प्रदेश में साल 2010 में इंसेफेलाइटिस और एक्‍यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम से 553 मरीजों, 2011 में 606, साल 2012 में 580, साल 2013 में 656, साल 2014 में 661, साल 2015 में 521 और  2016 में 694 रोगियों की मौत हुई थी. असम में इन सालों में क्रमश: 157, 363, 329, 406, 525, 395 और 279 मरीजों की मौत हुई थी. इस साल यह तादाद 195 तक पहुंच चुकी है. असम में जापानी इंसेफेलाइटिस से मरने वालों की तादाद उत्‍तर प्रदेश के मुकाबले कहीं ज्‍यादा है.

सरकारों को पता ही नहीं है कि उन्हें करना क्या है: आरएन सिंह

डॉक्टर सिंह ने कहा कि दरअसल सरकारों को पता ही नहीं है कि उन्हें करना क्या है. शासकीय और सामाजिक प्रयासों से टीकाकरण के जरिये जापानी इंसेफेलाइटिस के मामलों में तो कमी लायी जा चुकी है लेकिन जलजनित रोग ‘इंटेरो वायरल’ को रोकने के लिये कोई ठोस कार्यक्रम नहीं है. इस समय सबसे ज्यादा मौतें इंटेरो वायरल की वजह से ही हो रही हैं. उन्होंने कहा ‘‘जलजनित रोगों को रोकने के लिये केन्द्र की पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के कार्यकाल में बना राष्ट्रीय कार्यक्रम अभी तक प्रभावी तरीके से लागू नहीं हुआ है. सरकार चाहे किसी की भी हो, सबके सब केवल इलाज पर काम कर रहे हैं, जबकि इस बीमारी का कोई इलाज ही नहीं है. यह बीमारी इसलिए बनी हुई है. जब तक इसकी रोकथाम को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, तब तक कुछ नहीं होगा.’’

डाक्टर सिंह ने कहा कि इसकी रोकथाम के लिये ‘होलिया मॉडल ऑफ वाटर प्यूरीफिकेशन’ का प्रयोग किया जाना चाहिए. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस पर मुहर लगायी है. इस प्रक्रिया में पीने के पानी को करीब छह घंटे तक धूप में रखा जाता है, जिससे उसमें हानिकारक विषाणु मर जाते हैं.

इंसेफेलाइटिस की रोकथाम के लिए योगी आदित्यनाथ का अहम योगदान

पूर्वांचल में ही दिमागी बुखार का प्रकोप फैलने के कारण के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने बताया कि इस इलाके में सबसे ज्यादा अशिक्षा और पिछड़ापन है. लोगों में साफ-सफाई की आदत नहीं है. साथ ही जागरूकता की कमी की वजह से यह इलाका इन संचारी रोगों का गढ़ बना हुआ है. उन्होंने इंसेफेलाइटिस की रोकथाम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि योगी इस बीमारी के उन्मूलन के लिए साल 1996 से लगातार काम कर रहे हैं. योगी के प्रयासों से साल 2006 में 65 लाख बच्चों को टीके लगवाए गए थे.

मुख्यमंत्री योगी ने हाल में कहा था कि पूर्वांचल की बनावट ही ऐसी है कि यहां क्षेत्रीय अनुसंधान संस्‍थान स्‍थापित किए बगैर इंसेफेलाइटिस के खिलाफ जंग नहीं जीती जा सकती. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग पर गोरखपुर में एक क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है. केंद्र सरकार इसके लिए 85 करोड़ रुपए देगी.

इंसेफेलाइटिस की वजह से पूर्वांचल में 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

गौरतलब है कि पिछले तीन दशक के दौरान पूर्वांचल में इंसेफेलाइटिस की वजह से 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस साल गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में अब तक इस बीमारी से कुल 139 बच्चों की मौत हुई है. पूरे राज्‍य में यह आंकड़ा 155 तक पहुंच चुका है. पिछले साल 641 तथा वर्ष 2015 में 491 बच्चों की मौत हुई थी.

गोरखपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में पूर्वांचल के अलावा बिहार और नेपाल से भी मरीज इलाज कराने आते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
किरेन रिजिजू ने बालासाहेब ठाकरे को किया याद, कहा- ‘सिर्फ एकनाथ शिंदे ही...’
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
'हमें देश के दुश्मनों से लड़ना होगा', PM मोदी ने इन 3 ताकतों को बताया देश के खिलाफ
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
BJP राष्ट्रीय युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा, UP के निखिल मणि तिवारी समेत ये बने उपाध्यक्ष
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा
मणिपुर में विपक्ष की CM से मुलाकात, हिंसा पर चर्चा

वीडियोज

Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
‘दिल्ली पुलिस अन्याय कर रही…’, CJP नेताओं की हिरासत पर बोले तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रेसिडेंट
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'देश को कमजोर करने की कोशिश करने वालों के अंदर रावण', दशहरा कार्यक्रम में बोले CM योगी
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget