एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कानपुर को पीएम मोदी ने दी मेट्रो की सौगात, बोले- पहले की सरकारों ने गंवा दिया कीमती वक्त

PM Modi Kanpur Visit: पीएम मोदी ने मंगलवार को कानपुर मेट्रो का उद्घाटन किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, यूपी में पहले जिन लोगों ने सरकार चलाई, उन्होंने समय की अहमियत कभी नहीं समझी.

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कानपुर मेट्रो का उद्घाटन किया और विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा, यूपी में पहले जिन लोगों ने सरकार चलाई, उन्होंने समय की अहमियत कभी नहीं समझी. आज कानपुर को मेट्रो की कनेक्टिविटी मिली है साथ ही बीना रिफाइनरी से भी कानपुर अब कनेक्ट हो गया है. आज मंगलवार है और पनकी वाले हनुमानजी के आशीर्वाद से आज UP के विकास में एक और सुनहरा अध्याय जुड़ रहा है. 21वीं सदी के जिस कालखंड में यूपी को जिस तेज गति से प्रगति करनी थी, उस अमूल्य समय को अहम अवसर को पहले की सरकारों ने गंवा दिया. 

पीएम मोदी ने कहा, आज उत्तर प्रदेश में जो डबल इंजन की सरकार चल रही है, वो बीते कालखंड में समय का जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई में जुटी है. हम डबल स्पीड से काम कर रहे हैं. विपक्ष पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, जिस यूपी को कभी अवैध हथियारों वाली गैंग के लिए बदनाम किया गया था, वही उत्तर प्रदेश देश की सुरक्षा के लिए डिफेंस कॉरिडोर बना रहा है. इसलिए यूपी के लोग कह रहे हैं- फर्क साफ है.

पीएम मोदी ने कहा, दशकों तक हमारे देश में ये स्थिति रही कि एक हिस्सा का तो विकास हुआ, दूसरा पीछे ही छूट गया. राज्यों के स्तर पर, समाज के स्तर पर इस असमानता को दूर करना उतना ही जरूरी है. इसलिए हमारी सरकार सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर काम कर रही है. 2014 तक देश में सिर्फ 14 करोड़ LPG गैस कनेक्शन थे. आज देश में 30 करोड़ से ज्यादा LPG गैस कनेक्शन है. अकेले यूपी में लगभग 1.60 करोड़ गरीब परिवारों को नए LPG गैस कनेक्शन दिए गए हैं.

कानपुर में पीएम मोदी ने कहा, 2014 से पहले यूपी में मेट्रो की लंबाई 9 किमी थी. 2014 से 2017 के बीच मेट्रो की लंबाई 18 किमी हुई. लेकिन अब यूपी में मेट्रो की लंबाई की 90 किमी है. कहां 9 किमी और कहां 90 किमी. जो लोग पहले सरकार चलाते थे, वो इस मानसिकता के साथ सरकार चलाते थे कि लॉटरी लगी है, जितना लूट सको लूट लो. यूपी में पहले की सरकारें जो परियोजनाएं शुरू करती थीं, उनमे कैसे हजारों करोड़ रुपये का घोटाला हो जाता था.

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2014 से पहले केवल 5 शहरों में मेट्रो की सुविधा थी. लेकिन आज यूपी के 5 शहरों और देश के 27 शहरों में मेट्रो चल रही है. इससे टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में युवाओं में विश्वास बढ़ेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget