एक्सप्लोरर

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा को बढ़ाया गया, अब तैनात होंगे इतने कमांडो

Nityanand Rai: जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा में अब सीआरपीएफ के 33 कमांडो तैनात होंगे.

Nityanand Rai Z Category Security: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सुरक्षा में बढ़ोतरी की गई है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, नित्यानंद राय को अब Z कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. उनकी सुरक्षा में अब सीआरपीएफ के 33 कमांडो तैनात होंगे. जानकारी के अनुसार, आईबी की थ्रेट रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई है. 

खुफिया एजेंसी (आईबी) ने एक रिपोर्ट जारी की थी जिसके मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बीजेपी के दिग्गज नेता जिहादियों के निशाने पर हैं. इस लिस्ट में बिहार बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का नाम भी शामिल है. आईबी की इसी रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय ने नित्यानंद राय की सुरक्षा में बढ़ोतरी की है.

आईबी रिपोर्ट पर लिया फैसला

इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार समेत देश के सभी राज्यों को अलर्ट जारी किया था. आईबी रिपोर्ट के मुताबिक, अंसार गजावातुल हिन्द आतंकी संगठन की ओर से नित्यानंद राय की जान को खतरा बताया गया था. रिपोर्ट में कहा गया था कि अंसार गजावातुल हिन्द के नए अंतरिम कमांडर अमीर गाजी खालिद इब्राहिम ने भारतीय मुस्लिम युवाओं को उकसाने की कोशिश की है. आईबी रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने ये फैसला लिया है.

कौन हैं नित्यानंद राय?

बिहार की राजनीति में नित्यानंद राय की छवि एक निर्भीक नेता के रूप में है. गांव की राजनीति करते हुए वह देश के गृह राज्य मंत्री पद तक पहुंचे हैं. 1981 में एबीवीपी के जरिए छात्र राजनीति में कदम रखा और धीरे-धीरे आगे बढ़ते रहे. 1990 में बीजेपी के युवा मोर्चा से जुड़े और एक दशक से भी कम समय में कई अहम जिम्मेदारियों को निभाने का मौका मिला. 1990 में लालू यादव की सरकार की इजाजत के बिना हाजीपुर से लालकृष्ण आडवाणी की रथ यात्रा को सकुशल पार कराकर राष्ट्रीय स्तर पर छा गए थे.

ये भी पढ़ें-'भारत युद्ध को बढ़ावा नहीं देता, लेकिन...', चीन सीमा के नजदीक अरुणाचल में बोले राजनाथ सिंह, BRO को बताया 'ब्रो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget