एक्सप्लोरर

BJP Gaurav Yatra: गुजरात में बिछने लगी चुनावी बिसात, अमित शाह आज तीन मार्गों पर शुरू करेंगे गौरव यात्रा

BJP News: बुधवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के बहुचराजी मंदिर और द्वारका से पार्टी की 'गौरव यात्रा' की शुरुआत की. इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यह यात्रा अहम है.

Amit Shah will Start BJP Gaurav Yatra Today: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तीन मार्गों पर गौरव यात्रा शुरू करेंगे, जिनमें एक यात्रा अहमदाबाद जिले के जंजारका गांव में संत सवैयानाथ मंदिर से शुरू होगी, जबकि दो अन्य यात्राएं नवसारी जिले के वानस्दा तालुका के उनाई माता मंदिर से शुरू की जाएंगी. बुधवार को पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुजरात के बहुचराजी मंदिर और द्वारका से पार्टी की 'गौरव यात्रा' की शुरुआत की. इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा दो दिन के दौरान पांच यात्राएं शुरू करेगी, जो गुजरात के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरेंगी.

सबसे पहले नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी यह यात्रा

उल्लेखनीय है कि पहली 'गौरव यात्रा' गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 के सांप्रदायिक दंगों के बाद और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले निकाली थी. दूसरी 'गौरव यात्रा' वर्ष 2017 के राज्य चुनावों से पहले आयोजित की गई थी. साल 2002 में, भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 127 सीटें जीती थीं. 2017 में भगवा पार्टी को 99 और विपक्षी कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली थी.

इस बार आप की वजह से कड़ा मुकाबला

बीजेपी बेशक यहां कई बार से सत्ता में काबिज है, लेकिन हर टर्म में उसकी सीटें घटी हैं. इस बार उसे गुजरात में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी से भी कड़ी चुनौती मिल सकती है. राज्य में पार्टी का जनाधार धीरे-धीरे बढ़ रहा है. बताया जा रहा है कि पार्टी चुनाव परिणामों में चौंका सकती है.

अमित शाह का शेड्यूल

  • सुबह 10:30 बजे झांझरका, अहमदाबाद में संत श्री सवैयानाथ समाधी स्थान मंदिर में दर्शन व पूजन.
  • सुबह 11 बजे झांझरका, अहमदाबाद में झांझरका से गुजरात गौरव यात्रा को रवाना करेंगे एवं विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • दोपहर 1:30 बजे उनाई, नवसारी में उनाई माता मंदिर में दर्शन व पूजन.
  • दोपहर 2 बजे उनाई, नवसारी में उनाई से गुजरात गौरव यात्रा को रवाना करेंगे एवं विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें

Andheri By-Poll: पहली बार शिंदे और ठाकरे गुट के बीच आर-पार की लड़ाई, उद्धव के उम्मीदवार ने लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget