एक्सप्लोरर

UCC Issue: '...अभी नहीं तो कभी नहीं', यूसीसी को लेकर बीजेपी के मुस्लिम नेता ने विपक्ष को दी सलाह, कहा- सांप्रदायिक राजनीति...

Uniform Civil Code Issue: समान नागरिक संहिता को लेकर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वो भ्रम फैला रही है.

Uniform Civil Code: लॉ कमीशन ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर लोगों और धार्मिक संगठनों से विचार मांगे हैं. इसी बीच भोपाल में मंगलवार (27 जून) को समान नागरिक संहिता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र के दिए गए बयान के बाद से बयानवाजी शुरू हो गई. इसी बीच शनिवार (1 जुलाई) को  बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूसीसी को लागू करने का यह सही समय है. 

नकवी ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और सांप्रदायिक राजनीति से दूर रहें.  उन्होंने  दिल्ली में कहा, ‘‘इस समावेशी सुधार को लागू करने का यह सही समय है. इस कानून के लिहाज से यह अभी या कभी नहीं की स्थिति है. ’’ 

मुख्तार अब्बास नकवी ने क्या कहा?
नकवी  ने कहा कि यूसीसी सभी के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करेगा. यूसीसी का आशय एक साझा कानून से है जो देश के सभी नागरिकों पर लागू होता है और विवाह, विवाह विच्छेद, उत्तराधिकार और गोद लेने समेत अन्य निजी मामलों से निपटने में यह धर्म पर आधारित नहीं होगा. 

उन्होंने कहा कि देश का मिजाज सांप्रदायिक साजिश करने वाले उन लोगों के शिकंजे से स्वतंत्र यूसीसी बनाना है, जिन्होंने इसे पिछले सात दशकों से अपनी संकीर्ण मानसिकता और स्वार्थ के लिए बंधक बना रखा है. 

कांग्रेस पर क्या कहा?
विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए नकवी  ने कहा कि यूसीसी जैसे प्रगतिशील कानून को लेकर संप्रदायिक राजनीति का एकमात्र मुंहतोड़ जवाब अंतररात्मा की आवाज सुनना है. यूसीसी सभी के लिए समानता और न्याय सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सांप्रदायिक भ्रम और यूसीसी पर विरोधाभास को दूर करने के लिए विपक्षी दलों को अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए. 

नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा वर्ष 1985 में की गई ‘क्षणभर की गलती’ देश के लिए ‘दशकों तक का दंड’ बन गई, जब इस पार्टी ने शाह बानो मामले में समावेशी सुधार पर सांप्रदायिक हमले के लिए संसद में अपने संख्या बल का ‘दुरुपयोग’ किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि सुधार करने के बजाय कांग्रेस एक बार फिर उसी भूल को दोहरा रही है. 

दरअसल पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में बीजेपी के एक कार्यक्रम में कहा था कि यूसीसी पर विपक्षी दल लोगों को भड़का रहे हैं.  यह सब वोट बैंक के लिए किया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा.

ये भी पढ़ें- Monsoon Session 2023: 20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, CCPA की बैठक में हुआ फैसला, आ सकता है UCC बिल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget