एक्सप्लोरर

उमर खालिद की जमानत अर्जी खारिज करते वक्त हाईकोर्ट ने क्यों सुनाई पूर्व पीएम नेहरू की कही एक बात

दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद खालिद ने निचली अदालत के 24 मार्च के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें नियमित जमानत देने के उसके आवेदन को खारिज कर दिया गया था. 

दिल्ली हाईकोर्ट ने बीते मंगलवार यानी 19 अक्टूबर को दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया. हाईकोर्ट ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि उन पर लगाया गया आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं और इन पर UAPA कानून होगा.

दरअसल दो साल से जेल में बंद उमर खालिद ने निचली अदालत के 24 मार्च के उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें नियमित जमानत देने के उसके अर्जी को खारिज कर दिया गया था. 

जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस रजनीश भटनागर की खंडपीठ ने कहा कि उमर खालिद का नाम साजिश की शुरुआत से लेकर दंगों तक आया है. वह जेएनयू के मुस्लिम छात्रों की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप का भी सदस्य रहा है. 52 पन्नों के फैसले में हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के इस निष्कर्ष को बरकरार रखा कि खालिद के खिलाफ आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं. उन्होंने कहा कि खालिद ने जंतर मंतर, जंगपुरा, सीलमपुर आदि जगहों पर मीटिंग में हिस्सा लिया था.

पीठ ने कहा कि खालिद ने अपने भाषणों में जिन फ्रेज का इस्तेमाल किया है वह बहुत ही ज्यादा क्रांतिकारी है और इसका वहां मौजूद लोगों पर गहरा असर पड़ सकता है. 

'इंकलाब', 'क्रांतिकारी' जैसे शब्द अपराध नहीं

वहीं दूसरी तरफ खालिद की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील त्रिदीप पेस ने कोर्ट को 'इंकलाबली सलाम' और 'क्रांतिकारी इस्तकबाल' का मतलब समझाते हुए कहा था कि इन शब्दों का इस्तेमाल सभी का अभिवादन करने के लिए किया जाता है. उन्होंने कहा कि इन शब्दों का इस्तेमाल उन लोगों के खिलाफ किया गया था जो एक भेदभावपूर्ण कानून के खिलाफ खड़े थे और इसका विरोध कर रहे थे.  पेस ने कहा कि 'इंकलाब', 'क्रांतिकारी' या क्रांति जैसे शब्दों के प्रयोग को किसी भी तरह से अपराध नहीं कहा जा सकता है. 

कोर्ट ने भी किया पंडित नेहरू की बात का जिक्र

कोर्ट ने फ्रांसीसी क्रांति के अगुआ 'मैक्सिमिलियन रोबेस्पियर' का उल्लेख करते हुए कहा कि अपीलकर्ता ने अपने भाषण में फ्रांसीसी क्रांति के अगुआ मैक्सिमिलियन रोबेस्पियर का उल्लेख किया था, तो उसे यह भी पता होना चाहिए था कि हमारे स्वतंत्रता सेनानी और पहले प्रधानमंत्री के लिए क्रांति का क्या मतलब था. तथ्य यह है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का मानना था कि आजादी के बाद लोकतंत्र ने क्रांति को गैर-जरूरी बना दिया है और इसका मतलब रक्तहीन बदलाव के बिल्कुल उलट है. 

हाईकोर्ट ने आगे कहा कि  जब हम "क्रांति" अभिव्यक्ति का इस्तेमाल करते हैं, तो यह जरूरी नहीं है कि यह रक्तहीन ही हो. क्रांति हमेशा रक्तहीन नहीं होती है, यही कारण है कि इस टर्म को 'रक्तहीन क्रांति' कहते हैं.   

कोर्ट ने कहा यह नियोजित प्रोटेस्ट राजनीतिक संस्कृति या लोकतंत्र में "सामान्य प्रोटेस्ट नहीं" था, बल्कि एक अधिक विनाशकारी और हानिकारक परिणाम के लिए था. यह साबित हो चुका है कि उमर खालिद और शरजील इमाम दोनों ही एक व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य हैं.

इसके अलावा विभिन्न गवाहों का बयान भी है कि पीएफआई के कार्यालय में आयोजित एक बैठक सहित कई बैठकों में इन दोनों की मौजूदगी थी. यह कोर्ट यूएपीए के तहत जमानत के स्तर पर गवाहों के बयानों की सत्यता का परीक्षण नहीं कर सकती. " 

2020 में खालिद को किया गया था अरेस्ट

उमर खालिद को साल 2020 के फरवरी महीने में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुए दंगों को लेकर दिल्ली पुलिस ने सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया था. शरजील इमाम और कुछ अन्य लोगों के साथ ही दिल्ली पुलिस ने उमर खालिद को मुख्य आरोपी बताते हुए यूएपीए और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें:

जानिए किस राज्य में हैं सबसे ज्यादा आवारा कुत्ते, इनके काटने से देश में होती है हर साल हजारों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर खाली, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस-गृह सचिव की बैठक, IB चीफ भी मौजूद, पूरे हालात पर नजर
LIVE: जंतर-मंतर खाली, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस-गृह सचिव की बैठक, IB चीफ भी मौजूद, हालात पर नजर
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
'क्या यह कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे तो CJP ने उठाए सवाल
'ये कोई युद्ध का इलाका है?', पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले तो CJP ने उठाए सवाल

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget