एक्सप्लोरर

जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को यूके से न्यौता, समिट से पहले भारत आ सकते हैं बोरिस जॉनसन

ब्रिटिश उच्चायोग की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज के मुताबिक, जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन भारत आ सकते हैं. वैक्सीन उत्पादन को लेकर ब्रिटेन ने भारत की तारीफी की.

नई दिल्ली: यूनाइटेड किंगडम (यूके) ने जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है. यह बैठक कॉर्नवल में 11 से 14 जून, 2021 तक होने वाली है. रविवार को ब्रिटिश उच्चायोग की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी गई. इसमें ये भी कहा गया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जी-7 शिखर सम्मेलन से पहले भारत का दौरा कर सकते हैं.

ब्रिटेन ने भारत को 'दुनिया की फार्मेसी' करार देते हुए कोरोना वायरस वैक्सीन के उत्पादन में इसके प्रयासों की सराहना की. इसके साथ ही कहा, "भारत पहले से ही दुनिया के 50 फीसदी से अधिक वैक्सीन की आपूर्ति करता है. यूके और भारत ने महामारी के दौरान एक साथ करीब से काम किया है."

प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस साल ब्रिटेन ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के नेताओं को भी आमंत्रित किया है ताकि वे विशेषज्ञता और अनुभव को गहरा करने के लिए अतिथि देशों के रूप में भाग लें.

बोरिश जॉनसन ने कहा, "कोरोनो वायरस बेशक सबसे विनाशकारी शक्ति है जिसे हमने देखा है और आधुनिक दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा है जिसे हमने अनुभव किया है. हम खुलेपन की भावना के साथ एकजुट होकर बेहतर निर्माण की चुनौती का सामना करें, केवल यही सही होगा."

बता दें कि जून में ये समिट में साझा चुनौतियों पर चर्चो होगी. इसमें कोरोना वायरस से लेकर जलवायु परिवर्तन और यह सुनिश्चित करने के लिए कि हर जगह के लोग खुले व्यापार, तकनीकी परिवर्तन और वैज्ञानिक खोज से लाभान्वित हों, जैसे विषय शामिल हैं. जी-7 यूके, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूएसए और ईयू का समूह है.

किसान आंदोलन: कृषि मंत्री बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद धरना क्यों? किसान हठ छोड़ें और चर्चा करें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bank Account: क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें
क्या है TMC के 440 करोड़ रुपये के फ्रीज करने का मामला, अब क्या कह रही पार्टी, जानें

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget