एक्सप्लोरर

Udhayandihi Stalin Sanatana Remarks: चौतरफा हमले के बीच अपने बयान पर कायम उदयनिधि स्टालिन, कहा- वही बात दोहराऊंगा

Udhayanidhi Sanatana Remarks Row: तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर दिए अपने बयान पर कहा है कि उन्होंने जातिवाद की निंदा करते हुए वह बात बोली थी.

Udhayanidhi Sanatana Contraversy: तमिलनाडु के मंत्री और सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी की थी, जिसको लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच उन्होंने कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैंं और वह बार-बार इस बात को दोहराएंगे.

तमिलनाडु के थूथुकुडी में राज्य के खेल मंत्री उदयनिधि ने कहा, "परसों मैंने एक समारोह में इसके (सनातन धर्म) बारे में बात की थी. मैंने जो भी कहा, वही बात बार-बार दोहराऊंगा. मैंने उसमें सभी धर्मों को शामिल किया था, ना कि सिर्फ हिंदुओं को. मैंने जातिवाद की निंदा करते हुए वह बात बोली थी."

क्या था उदयनिधि स्टालिन का बयान?
उदयनिधि ने शनिवार (2 सितंबर) को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी. साथ ही उन्होंने सनातन धर्म को खत्म करने का आह्वान भी किया था.

बीजेपी हुई हमलावर
उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) भड़की हुई है और स्टालिन समेत 'इंडिया' अलायंस पर चौतरफा हमला बोल रही है. गृहमंत्री अमित शाह से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक कई नेताओं ने उदयनिधि के बयान की कड़ी आलोचना की है.

माफी मांगें उदयनिधि - राजनाथ सिंह
उदयनिधि के बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने सनातन को चोट पहुंचाई है. इसके लिए इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों को माफी मांगनी चाहिए. वरना देश उनको माफ नहीं करेगा.

मीनाक्षी लेखी ने बताया मानसिक दिवालियापन
वहीं, केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी उदयनिधि स्टालिन को निशाने पर लिया और कहा कि ये एक मानसिक दिवालियापन है, जो हम उन लोगों के मन में देख रहे हैं, जिन्होंने सनातन परंपराओं के प्रति अनादर दिखाया है. उन्हें अपनी परंपराओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है.

सनातन है और सनातन रहेगा- अनुराग ठाकुर
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "हिंदुओं को मिटाने का ख्वाब रखने वाले कितने ही राख हो गए. घमंडिया गठबंधन के घमंडियो, तुम और तुम्हारे मित्र रहें न रहें, सनातन था, सनातन है और सनातन रहेगा."

सभी का सम्मान करती है कांग्रेस
वहीं, उदयनिधि के बयान पर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, कांग्रेस का नजरिया बिल्कुल साफ है- सर्वधर्म समभाव. हम सभी के विश्वास का सम्मान करते हैं, लेकिन सभी राजनीतिक दलों को अपनी बात कहने की आजादी है.

यह भी पढ़ें- Udhayanidhi Sanatana Remarks: उदयनिधि स्टालिन की बढ़ी मुश्किलें, शिवसेना नेता ने की कार्रवाई की मांग, मुंबई के ज्वाइंट सीपी को लिखा पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget