एक्सप्लोरर

बंगाल चुनाव में शिवसेना की एंट्री, क्या बीजेपी की राह में रोड़ा बनना चाहती है उद्धव की सेना

शिवसेना ने अभी ये साफ नहीं किया है कि पार्टी बंगाल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और क्या बंगाल विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे खुद चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे. शिवसेना ने बीजेपी को सबक सिखाने का दाव बिहार चुनाव में भी चला था, लेकिन शिवसेना को बिहार विधानसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी थी.

मुंबई: लगभग 3 दशकों तक राजनीति की थाली में एक साथ खाने के बाद अलग हुए शिवसेना और बीजेपी एक दूसरे की राह में रोड़ा अटकाने का एक मौका नहीं छोड़ रहे हैं. एक तरफ बंगाल में बीजेपी अपने आपको सत्ता में काबिज़ करना चाहती है, तो वहीं अब शिवसेना बंगाल चुनाव में एंट्री कर बीजेपी का खेल खराब करने में जुटी है. बंगाल विधानसभा चुनाव पर इस वक्त सभी का ध्यान है. बीजेपी पिछले कुछ वर्षों से बंगाल में अपनी जमीन तैयार कर रही है. बीजेपी का अगला लक्ष्य ममता बनर्जी को सत्ता से दूर कर बंगाल में कमल खिलाना है. बंगाल विधानसभा चुनाव की अगली लड़ाई तृणमूल कांग्रेस बनाम बीजेपी नज़र आ रही है. बीजेपी हिंदुत्व का मुद्दा ज़ोर शोर से उठा रही है. अपने आप को हिंदूवादी बोलने वाली शिवसेना, बीजेपी को परेशान करना चाहती है. शिवसेना ने बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है.

शिवसेना के सीनियर नेता संजय राउत ने कहा, "पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से चर्चा के बाद शिवसेना ने बंगाल विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है. हम बहुत जल्द कोलकाता आ रहे हैं. जय हिन्द. जय बांग्ला का नारा भी संजय राउत ने दिया है. संजय राउत का कहना है कि बंगाल में चुनाव हम लड़ सकते हैं, ऐसा पक्षप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है. बंगाल में शिसेना की यूनिट कई सालों से काम कर रही है. उनका भी आग्रह है कि पश्चिम बंगाल जाकर रिसर्च करेंगे और उद्धव ठाकरे मार्गदर्शन करेंगे. एक शरुआत है. हम किसी को हराने या मदद करने नहीं जा रहे. हम पार्टी का विस्तार करने जा रहे हैं.

शिवसेना ने अभी ये साफ नहीं किया है कि पार्टी बंगाल में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और क्या बंगाल विधानसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे खुद चुनावी मैदान में प्रचार के लिए उतरेंगे. शिवसेना ने बीजेपी को सबक सिखाने का दाव बिहार चुनाव में भी चला था, लेकिन शिवसेना को बिहार विधानसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी थी. शिवसेना ने 50 उम्मीदवारों को उतारने का फ़ैसला बिहार में किया था पर 22 उम्मीदवार ही मैदान में उतरे और उनकी जमानत भी जब्त हो गई.

बीजेपी, शिवसेना को कुछ महीने पहले ही खत्म हुआ बिहार चुनाव याद दिला रही है. बीजेपी नेता राम कदम का कहना है कि बिहार चुनाव में सीट जीतना तो दूर, शिवसेना को कई सीटों पर NOTA से भी कम वोट मिले. बिहार चुनाव में शिवसेना को 0.05% वोट मिले जबकि 1.68% वोट नोटा पर दबे. शिवसेना हिंदुत्व के नाम को चुनाव देखते ही जपने लगती है.

शिवसेना के पास बंगाल में ना कोई कैडर है और ना ही कोई चेहरा. शिवसेना की करीबियां ममता बनर्जी से जरूर हैं, पर बंगाल चुनाव लड़कर शिवसेना ममता बनर्जी को कितना फायदा पहुंचाएगी इसका अनुमान लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

कितने करोड़ कमाती हैं आलिया, दीपिका सहित बॉलीवुड की ये बड़ी अभिनेत्रियां? जानिए Income 

बंगाल: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान किया, बोलीं- यह मेरे लिए लकी है 

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान, 'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम था'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget