एक्सप्लोरर

कोझिकोड सेक्स रैकेट मामले में केरल के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार

पुलिस ने एफआईआर में कुल 12 लोगों के नाम दर्ज किए हैं. पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना है, जो फिलहाल बहरीन में काम करता है.

केरल के कोझिकोड स्थित मालापराम्बु में सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी दो पुलिसकर्मियों को मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया. दोनों ही फरार चल रहे थे. आरोप है कि दोनों की मदद से स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. जहां ये सब कुछ चल रहा था, उसे बुज़ुर्गों की देखभाल के लिए सेवाएं देने वाली एजेंसी के तौर पर पेश किया गया था. 

दोनों आरोपियों की पहचान वरिष्ठ सिविल पुलिस अधिकारी (सीपीओ) शैजित और सीपीओ सानिथ के रूप में हुई है. दोनों कोझिकोड शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में ड्राइवर थे. इस सेक्स रैकेट मामले में उनका नाम सामने आने के बाद कोझिकोड शहर के पुलिस आयुक्त ने दोनों को निलंबित कर दिया. पुलिस जांच दल ने दोनों को उस समय गिरफ्तार किया जब वे इस मामले की मुख्य आरोपी बिन्दु की कार में थे.

इस महीने की शुरुआत में बिंदु और आठ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इन्‍हें मलापराम्बु के एक अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चलाते हुए पाया गया था. पास रहने वाले कुछ लोगों ने स्थानीय पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस की एक टीम ने अचानक छापा मारा था. छापेमारी के दौरान उन्होंने संचालकों, ग्राहकों और यौनकर्मियों सहित नौ लोगों को हिरासत में लिया. पकड़े गए लोगों में छह महिलाएं और कुछ पुरुष शामिल हैं, जिनके ग्राहक होने का अनुमान है.

पुलिस ने एफआईआर में कुल 12 लोगों के नाम दर्ज किए हैं. पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया जाना है, जो फिलहाल बहरीन में काम करता है. अपार्टमेंट के मालिक ने दावा किया कि बहरीन फुटबॉल क्लब से जुड़े एक फिजियोथेरेपिस्ट को यह पट्टे पर दिया गया था. उन्होंने बताया कि उन्हें किसी भी अवैध गतिविधि के बारे में जानकारी नहीं है, क्योंकि किराया नियमित रूप से दिया जा रहा था. स्थानीय पुलिस ने 6 जून को अपार्टमेंट की इमारत पर छापा मारा था. पुलिस के बुलाए जाने के बाद मालिक ने कहा कि उसे इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि कोई अवांछित चीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मानसून सत्र में विपक्ष ने कृषि ऋण माफी पर उठाया सवाल, सरकार ने दिया जवाब
मानसून सत्र में विपक्ष ने कृषि ऋण माफी पर उठाया सवाल, सरकार ने दिया जवाब
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
तेलंगाना में डिजिटल परिवार रजिस्टर लॉन्च, ओवैसी ने फैसले का किया स्वागत
तेलंगाना में डिजिटल परिवार रजिस्टर लॉन्च, ओवैसी ने फैसले का किया स्वागत

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget