एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'बारिश हो या आंधी, अब नहीं रुकेगा राहुल गांधी', बरसते पानी के बीच कांग्रेस नेता के भाषण पर ऐसे आए रिएक्शन

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रविवार (2 अक्टूबर) में बारिश के दौरान भीगते हुए भाषण दिया. उनका भाषण सुनने के लिए लोग भी बारिश में खड़े रहे.

Rahul Addresses Rally Amid Heavy Rains: कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इस समय कर्नाटक (Karnataka) से होकर गुजर रही है. रविवार (2 अक्टूबर) को मैसूर (Mysuru) में भारत जोड़ों यात्रा के तहत एक सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बारिश के दौरान भाषण देते रहे. उनका भाषण सुनने के लिए लोग भी बरसते पानी में खड़े रहे. राहुल गांधी ने कहा, ''कन्याकुमारी से कश्मीर तक ये यात्रा चलेगी, रुकेगी नहीं. बारिश आ रही है, बारिश ने इस यात्रा को नहीं रोका. गर्मी, तूफान, ठंड इस यात्रा को नहीं रोकने वाली.''

राहुल गांधी के बारिश वाले भाषण के वीडियो वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो भारत जोड़ो नाम वाले हैंडल से ट्वीट किए गए हैं. एक वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, ''हम भारत जोड़ेंगे.'' 

राहुल बारिश वाले भाषण को लेकर ट्विटर यूजर कई तरह की प्रतिकियाएं दे रहे हैं, कई यूजर राहुल गांधी के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं. हेमंत समर नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा, ''बारिश हो या आंधी, अब नहीं रुकेगा राहुल गांधी.''  

कर्नाटक के मांड्या से पूर्व सांसद, एक्ट्रेस और कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड रह चुकीं राम्या दिव्या स्पंदना ने भी राहुल गांधी के बारिश वाले भाषण पर प्रतिक्रिया दी. राम्या ने ट्वीट में लिखा, ''बारिश में राहुल गांधी का भाषण देना कहानी नहीं है, बारिश के बावजूद भीड़ उन्हें सुनने के लिए रुकी रही, यह कहानी है.''

जन अधिकार पार्टी प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने भी राहुल गांधी के इस भाषण को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने राहुल गांधी के भाषण का वीडियो साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, ''देश का असली नायक, भारत का भविष्य.''

मनीष कोठारी नाम के यूजर ने लिखा, "कांग्रेस का कठिन समय, करना पड़ता है भैया, कुर्सी के लिए सब करना पड़ता है. इस बार आधार मजबूत बनाओ. कोई भी दुश्मन नहीं है और अच्छे काम की हमेशा सराहना होती है लेकिन तब जब यह लंबे समय के लिए हो. जनता जाग चुकी है भैया. ऑल द बेस्ट!''

ट्विटर प्रोफाइल में खुद को कांग्रेस नेता बताने वाले इमरान मलिक ने एक पोस्ट की है, जिसमें एक तरफ बारिश के दौरान भाषण देते हुए पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को दिखाया गया है तो दूसरी तरफ बारिश में भीगते राहुल गांधी की तस्वीर लगाई है. 

ये भी पढ़ें-

मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर, कांग्रेस के लिए कौन बेहतर सबित हो सकता है अध्यक्ष? जानिए वरिष्ठ पत्रकारों की राय

Gujarat Opinion Poll 2022: गुजरात में किसके साथ हैं 25 साल तक के युवा वोटर? मिला शॉकिंग रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget