एक्सप्लोरर

वायरल सच: करणी सेना को बदनाम करने वाले मुस्लिम युवकों की सच्चाई

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसा ही दावा सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है.

क्या दावा कर रहा है सोशल मीडिया? फिल्म पद्मावत के रिलीज के एक दिन पहले यानि 24 जनवरी को कुछ विचलित कर देने वाली तस्वीरें देश के सामने आई. फिल्म का विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों ने हरियाणा के गुरूग्राम में मासूमों से भरी एक स्कूल बस पर हमला कर दिय़ा. सोशल मीडिया पर दावा है कि फिल्म पद्मावत का विरोध करने वाले करणी सेना ने बच्चों की बस पर हमला नहीं किया. बल्कि वो 5 मुस्लिम युवक थे जिन्होंने हमला किया. इनके ट्वीट से शुरू हुई बहस समाजशास्त्री मधु किश्वर ने एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने शक जताते हुए लिखा, ''भंसाली की फिल्म के विरोध में कर्णीसेना के नाम पर स्कूल बस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार पांच लोगों के नाम हैं- सद्दाम, आमिर, फिरोज, नदीम, अशरफ- अगर ये सच है तो बहुत कुछ कहता है-अब और कुछ कहने की जरूरत नहीं है.'' एबीपी न्यूज़ ने वायरल दावे की पड़ताल एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया कि जिस बस पर हमला हुआ वो गुरूग्राम के जी डी गोएनका वर्ल्ड स्कूल की बस थी. 24 जनवरी की दोपहर करीब 3 से 3.30 बजे जब बस फिल्म पद्मावत का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के बीच से गुजरी तो अचानक बस पर पत्थरबाजी शुरू हो गई. गुरुग्राम पुलिस ने क्या कहा? गुरूग्राम पुलिस के प्रवक्ता रविंदर कुमार ने कहा, ''गुरूग्राम में पद्मावत हिंसा के मामले में कुल सात मुकदमें दर्ज हुए हैं और 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. लेकिन गिरफ्तार किए गए इन 24 आरोपियों में कोई भी मुस्लिम समुदाय से संबंध नहीं रखता है. बाकी जांच जारी है, जो भी इस हमले में दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा.'' ये है दावे की हकीकत गुरूग्राम पुलिस  ने कहानी साफ कर दी. जब मामले की जांच में जुटी पुलिस ने किसी मुस्लिम युवक को गिरफ्तार ही नहीं किया तो ऐसे में गुरूग्राम में स्कूल बस पर हुए हमले में मुस्लिम युवकों के शामिल होने की बात भी महज अफवाह साबित होती है.

मधुकिश्वर ने मांगी माफी, ट्वीट डिलीट किया समाजशास्त्री मधु किश्वर जिन्होंने अपने ट्वीट से मुस्लिम युवकों के शामिल होने की अफवाह फैलाई थी, उन्होंने बाद से ट्विटर से अपना ट्वीट डिलीट कर दिया और इसके लिए माफी भी मांगी.

वायरल सच: करणी सेना को बदनाम करने वाले मुस्लिम युवकों की सच्चाई

पड़ताल में झूठा साबित हुआ वायरल दावा हमारी पड़ताल में पद्मावत के विरोध में स्कूली बस पर हमला करके कर्णीसेना को बदनाम करने वाले मुस्लिम युवकों का दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, स्थानीय चुनावों में BC वर्ग को मिलेंगी 40 फीसदी सीटें
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
‘वायरल वीडियो के प्रसार पर लगे रोक’, पूर्व CM सिद्धारमैया की कोर्ट से मांग
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget