एक्सप्लोरर

COVID 19: देश में कोरोना संक्रमित की संख्या 11933 हुई, दुनियाभर में 20 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा

COVID 19: भारत में सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. यहां 2687 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं.

नई दिल्ली: देश-दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है. आज भारत में COVID 19 से संक्रमित लोगों की संख्या 11933 हो गई. शाम के करीब साढ़े पांच बजे स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 392 लोगों की अब तक मौत हुई है और 1344 लोग ठीक हुए हैं.

राज्यवार पढ़ें आंकड़े राज्यों की बात करें तो सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. यहां 2687 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं. इनमें से 259 लोग ठीक हुए हैं और 178 लोगों की मौत हुई है.

आंध्र प्रदेश में 503, अंडमान निकोबार में 11, अरुणाचल प्रदेश में एक, असम में 33, बिहार में 70, चंडीगढ़ में 21, छत्तीसगढ़ में 33, दिल्ली में 1561, गोवा में 7, गुजरात में 695, हरियाणा में 199, हिमाचल प्रदेश में 33, जम्मू-कश्मीर में 278, झारखंड में 27, कर्नाटक में 277, केरल में 387, लद्दाख में 17, मध्य प्रदेश में 987, मणिपुर में 2, मेघालय में 7, मिजोरम में एक, ओडिशा में 60, पुडुचेरी में 7, पंजाब में 186, राजस्थान में 1005, तमिलनाडु में 1204, तेलंगाना में 647, त्रिपुरा में 2, उत्तराखंड में 37, उत्तर प्रदेश में 735 और पश्चमि बंगाल में 213 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की अधिकता वाले 170 हॉटस्पॉट जिलों की पहचान की है. इसके अलावा संक्रमण के प्रभाव वाले 207 ऐसे जिले भी चिन्हित किये गये हैं, जो हॉटस्पॉट तो नहीं हैं लेकिन संक्रमण की वृद्धि दर को देखते हुये ये जिले संभावित हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखे जा सकते हैं.

मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिये लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद सरकार की आगामी रणनीति का खुलासा करते हुये यह जानकारी दी.

अग्रवाल ने कहा कि जिलों में स्थानीय स्तर पर भी संक्रमण को रोकने के लिये ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित किया गया है जहां कम से कम 15 संक्रमित मरीज पाये गये हों. इन क्षेत्रों को ‘क्लस्टर’ के रूप में चिन्हित कर इनमें संक्रमण रोधी अभियान तेज करने के निर्देश दिये गये हैं.

अग्रवाल ने देश में सामुदायिक स्तर पर कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की बात से इंकार करते हुये कहा कि संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़ रही है और यह एक अच्छा संकेत है. उन्होंने कहा कि देश में अभी मरीजों के स्वस्थ होने की दर पिछले कुछ दिनों में बढ़कर 11.4 प्रतिशत हो गयी है.

दुनिया का हाल दुनिया के देशों की बात करें तो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या आधिकारिक रूप से 20 लाख पार कर गई है. दुनियाभर में कुल संक्रमितों की संख्या 20, 00,576 है जिनमें से 1,26,871 लोगों की मौत हुई है.

कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित यूरोप महाद्वीप है जहां 85,271 मौतें हुई हैं. वहीं अमेरिका में सबसे तेजी से संक्रमण फैला है और यहां कुल संक्रमितों की संख्या 6,09,240 तक पहुंच गई हैं जिनमें से 26,033 लोगों की मौत हो चुकी है.

जिलों को हॉटस्पॉट, नॉन हॉटस्पॉट और ग्रीन ज़ोन में बांटा गया, कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं- स्वास्थ्य मंत्रालय 

लॉकडाउन में क्या रहेगा खुला और क्या रहेना बंद, पूरी लिस्ट यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget