एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के खिलाफ दर्जन भर दलों के युवा संगठनों का हल्ला बोल कल

करीब 14 पार्टियों के युवा संगठनों ने पिछले दिनों संयुक्त युवा फ्रंट बनाने का एलान किया था. कल इस फ्रंट के नेता, कार्यकर्ता पहली बार एक साथ सड़क पर उतर कर अपनी ताकत दिखाएंगे.

नई दिल्लीः दिल्ली: युवा कांग्रेस के नेतृत्व में दर्जन भर विपक्षी दलों के युवा संगठन सोमवार को मोदी सरकार की नीतियों खिलाफ हल्ला बोलेंगे. इस प्रदर्शन को 'देश बचाओ- युवा बचाओ' का नाम दिया गया है जिसमें बेरोजगारी, एसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, मंहगाई, राफेल सौदे में घोटाले के आरोप जैसे मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में इन संगठनों के कार्यकर्ता मंडी हाउस से जंतर मंतर तक मार्च निकालेंगे. अहम बात ये है कि युवा कांग्रेस ने इस प्रदर्शन के लिए जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, गुजरात के पटेल नेता हार्दिक पटेल, पश्चिम यूपी के युवा दलित नेता चंद्रशेखर आजाद जैसे युवा नेताओं को भी प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया था लेकिन इनमें से किसी ने भी खास रुचि नहीं दिखाई. हार्दिक जहां गुजरात में व्यस्त हैं वहीं कन्हैया बिहार में. हालांकि कन्हैया के नजदीकी सूत्र ने बताया कि दिल्ली से बाहर रहने के कारण कन्हैया नहीं आ पाएंगे लेकिन सीपीआई के युवा संगठन के नेता मौजूद रहेंगे. बड़े चेहरों की गैरमौजूदगी को लेकर यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडेय ने कहा कि 'अहमियत चेहरे की नहीं मुद्दे की है, ये वाकई ऐतिहासिक है कि 14 पार्टियों के युवा संगठन के लोग एक साथ सड़क पर उतर रहे हैं'. दरअसल कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई, समाजवादी पार्टी, आरजेडी, जेडीएस, नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत लगभग 14 पार्टियों के युवा संगठनों ने पिछले दिनों संयुक्त युवा फ्रंट बनाने का एलान किया था. सोमवार को इस फ्रंट के नेता और कार्यकर्ता पहली बार एक साथ सड़क पर उतर कर अपनी ताकत दिखाएंगे. ये प्रदर्शन सुबह लगभग 11 बजे मंडी हाउस से शुरू होगा. इसमें बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है. मंडी हाउस से लेकर जंतर मंतर तक मार्च निकाला जाएगा जहां सभा होगी. प्रदर्शन में रणदीप सुरजेवाला सरीखे कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे. 7 अक्टूबर 2018: एबीपी न्यूज पर दिनभर की बड़ी खबरें गुजरात में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमले को लेकर डीजीपी ने कहा- अब तक 342 लोगों की गिरफ्तारी हुई पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने को लेकर केजरीवाल सरकार के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन, बैलगाड़ी पर निकाला मार्च 'उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट' में मोदी बोले, इनवेस्टमेंट के लिए सबसे बेहतरीन जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget