एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कल बकरीद के मौके पर सरकार की पहली बड़ी परीक्षा, घाटी में हालात सामान्य

कल जम्मू में भी धूमधाम से बकरीद मनाई जाएगी. इस मौके पर जम्मू में कई जगह ईद की नमाज अता की जाएगी. वहीं, प्रदेश बीजेपी कल ईद मिलन का कार्यक्रम आयोजित करेगी.

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद कल बकरीद के मौके पर सरकार की पहली बड़ी परीक्षा है. सरकार इसमें पास होने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है. लोगों को कल मस्जिदों में नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाएगी वहीं बकरीद पर कुर्बानी के लिए 2 लाख 50 हजार भेड़-बकरियां उपलब्ध कराई गई हैं. पूरे कश्मीर में शांतिपूर्वक त्योहार मनाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने लोगों के लिए 300 स्पेशल टेलीफोन बूथ बनाए हैं, ताकि दिल्ली और अलीगढ़ समेत देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट अपने परिजनों से बातचीत कर सकें और बकरीद मना सकें.

जम्मू-कश्मीर में आम लोगों को खाने-पीने और रोजमर्रा के सामानों की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए खास व्यवस्था की गई है. कश्मीर में 3697 में से 3557 राशन स्टोर को चालू कर दिया गया है. यहां से आम लोग राशन की खरीददारी कर सकते हैं. मोबाइल वैन के जरिए सब्जियों, एलपीजी, चिकन और अंडे लोगों के दरवाजे तक पहुंचाए जा रहे हैं. साथ ही छुट्टी के दिन बैंक खुले रखने और एटीएम चालू रखने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के कर्मचारियों का वेतन जारी किया गया जा रहा है. आम लोगों को खाने-पीने और रोजमर्रा के सामानों की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए खास व्यवस्था की गई है. इसके लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने रोजमर्रा के जरूरी समानों का पर्याप्त भंडारण किया है. जम्मू-कश्मीर किसी भी तरह की कोई घटना न हो, इसके लिए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. रविवार को भी बाजारों में चहल पहल रही और लोग खरीददारी करते नजर आए.

जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग शहरों के हालात

जम्मू के हालात कल जम्मू में भी धूमधाम से बकरीद मनाई जाएगी. इस मौके पर जम्मू में कई जगह ईद की नमाज अता की जाएगी. वहीं, प्रदेश बीजेपी कल ईद मिलन का कार्यक्रम आयोजित करेगी. इस मौके पर सीमावर्ती इलाके आरएसपुरा में बीजेपी के प्रदेश प्रधान रविन्द्र रैना मुस्लिम समुदाय के साथ ईद मनाएंगे. यह कार्यक्रम 11 बजे होगा.

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने रविवार को लोगों को ईद-उल जुहा की मुबारकबाद देते हुए उनकी भलाई और समृद्धि की कामना की. राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह त्योहार सांप्रदायिक सौहार्द, भाईचारे और मेल-जोल को और अधिक मजबूत करेगा. साथ ही जम्मू-कश्मीर के उस गौरवशाली बहुलवादी सदाचार को पुनर्जीवित करेगा जिसके लिये वह सदियों से जाना जाता है. राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की.

सीआरपीएफ ने 'मददगार' हेल्पलाइन के लिए नया नंबर जारी किया - श्रीनगर स्थित सीआरपीएफ हेल्पलाइन ने रविवार को लोगों के लिए नया नंबर जारी किया है. यह नंबर खासकर कश्मीर के उन लोगों के लिए है, जिन्हें अपने परिवार के लिए मदद चाहिए या जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को खत्म किए जाने के बाद जो मुश्किल में हैं. 'मददगार' हेल्पलाइन ने ट्विटर पर एक संदेश जारी करते हुए कहा कि लोग उसके मोबाइल नंबर 9469793260 पर 'किसी भी तरह के सहयोग या जानकारी' के लिए कॉल कर सकते हैं.

यूपीः संभल में ढाई लाख रुपये का इनामी बदमाश शकील एनकाउंटर में मारा गया

कश्मीर समस्या जल्द सुलझाई जाए, वरना कश्मीर हमारे हाथ से निकल जाएगा- दिग्विजय सिंह

CBSE ने SC-ST छात्रों की परीक्षा फीस में 24 गुना इजाफा किया, जनरल कैटेगरी को देनी होगी दोगुनी फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget