एक्सप्लोरर

डीजल के दाम बढ़ने के बाद टमाटर हुआ लाल, भोपाल में डबल हुए टमाटर के दाम

दरअसल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग की वजह से ढुलाई का किराया बढ़ गया है. सब्जियों के दाम बढ़ने की ये बड़ी वजह बताई जा रही है.

नई दिल्लीः देश में जहां पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं इसका असर अब सब्जियों की कीमत पर भी दिखने लगा है. डीजल के दाम बढ़ने से मध्यप्रदेश के भोपाल में टमाटर के दाम में जोरदार उछाल आया है. भोपाल में एक हफ्ते में टमाटर का रेट सीधे 10 रुपये किलो से 20 रुपये किलो जा पहुंचा है. टमाटर रोज इस्तेमाल होने वाली सब्जी है ऐसे में टमाटर महंगा होने का सीधा असर आपके रसोई के बजट पर पड़ रहा है.

दरअसल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग की वजह से ढुलाई का किराया बढ़ गया है. सब्जियों के दाम बढ़ने की ये बड़ी वजह बताई जा रही है. लगातार 16 दिन से पेट्रोल-डीजल के दाम में तेजी देखी जा रही है जिसका असर अब रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम पर देखा जाने लगा है.

16वें दिन भी पेट्रोल महंगा, दिल्ली में 16 पैसे बढ़कर ₹78.43 तो मुंबई में ₹86.24 प्रति लीटर पहुंचा

आज के पेट्रोल-डीजल के दाम देखें तो दिल्ली में पेट्रोल 78 रुपए 43 पैसे प्रति लीटर पर मिल रहा है वहीं डीजल 69 रुपए 31 पैसे प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है. देश में फ्यूल कीमतों में तेजी के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि घरेलू बाजार में तेल के दाम में बढ़ोतरी मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के कारण होती है. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 76 डॉलर प्रति बैरल के पास बने हुए हैं.

इससे पहले आलू की कीमतों में भी उछाल की खबर सामने आई है. लगातार महंगे हो रहे पेट्रोल और डीजल से आलू की कीमतों पर भी असर पड़ा है. खुदरा मंडी में आलू के दाम पांच से सात रुपये किलो तक बढ़ गए हैं. आठ दस रुपए किलो बिकने वाला आलू तीस रुपए किलो तक पहुंच गया है.

आलू कारोबारियों की मानें तो अभी स्टोरेज का आलू आना शुरू नहीं हुआ है. अगर स्टोरेज का आलू बाजार में आने लगा तो आलू के दाम और बढ़ सकते हैं, क्योंकि स्टोरेज का खर्च ज्यादा होता है.

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम से महंगी हुईं सब्जियां, ₹25 से ₹30 किलो तक बिक रहा है आलू

रिटेल में आलू 20-25 रुपए प्रति किलो का बिक रहा है. इससे पहले 16-20 रुपए का दाम था. दिल्ली की गोविंदपुरी की सब्जी मार्केट में खुदरा व्यापारियों का कहना है कि स्टोरेज का आलू है और सप्लाई कम है. साथ ही डीज़ल महंगा होने से किराया भी बढ़ा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget