एक्सप्लोरर

Tomato Price Hike: दुश्मनी निकालने को बर्बाद कर दी टमाटर की खेती, अब कर्नाटक में पुलिस देगी सुरक्षा, जानें पूरा मामला

Tomato Price Hike: टमाटर की बढ़ी कीमतों के बीच कर्नाटक के चामराजनगर जिले से अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां पर टमाटर उगाने वाले एक किसान की फसल को किसी ने नष्ट कर दिया है.

Tomato Price Hike: देश में टमाटर की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. इसी बीच कर्नाटक के चामराजनगर जिले में पुलिस अधिकारियों ने एक किसान को उसके खेतों की रखवाली के लिए पुलिस सुरक्षा दी है. इसके पीछे की वजह किसान के किसी अज्ञात प्रतिद्वंदी का उसकी डेढ़ एकड़ फसल को नष्ट कर देना है. 

पुलिस ने बताया कि 31 जुलाई को मंजूनाथ नाम के एक किसान उनके पास आए. उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि किसी किसान ने उनकी डेढ़ एकड़ टमाटर की फसल नष्ट कर दी है. किसान ने तीन एकड़ जमीन में टमाटर की खेती की थी.

क्या बोली पुलिस?
चामराजनगर जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) पद्मिनी साहू ने बताया, टमाटर के सभी खेतों को सुरक्षा देना असंभव है लेकिन हमने पुलिस को टमाटर उगाने वाले क्षेत्रों में रात को गश्त बढ़ाने का आदेश जरूर दिया है. उन्होंने कहा हमने किसान के खेत में रात को एक पुलिस कर्मी तैनात करने का आदेश दिया है क्योंकि बीते दिनों किसान की लाखों की फसल को किसी ने नष्ट कर दिया था. 

चामराजनगर जिले में 1,250 हेक्टेयर खेत में टमाटर उगाया जा रहा है. टमाटर की कीमतें बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग इसको उगाने में अपनी रुचि दिखा रहे हैं. कर्नाटक के इस पूरे जिले में लगभग 30,000 टन टमाटर का उत्पादन किया जाता है. जिला बागवानी विभाग के उप निदेशक शिव प्रकाश ने बताया कि संकर किस्म की पैदावार अधिक होती है जबकि देशी किस्म की पैदावार कम होती है और इसमें रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है.

टमाटर से 40 लाख तक की कमाई
चामराजनगर जिले में 1250 हेक्टेयर खेत में टमाटर उगाया जा रहा है. बरसात के महीने में टमाटरों के दाम जब आसमान छू रहे होते हैं उस दौरान ही वहां पर रहने वाले दो भाईयों राजेश और नागेश ने टमाटर की 12 एकड़ की खेती में करीब 40 लाख रुपये की कमाई है. इन युवकों ने अपनी शिक्षा छोड़ दी थी और ये खेती करने लगे थे. उन्होंने अपनी दो एकड जमीन छोड़कर 10 एकड जमान पट्टे पर लेकर टमाटर उगाये थे. 

Manipur Violence: मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा मामलों की निगरानी करेगा सुप्रीम कोर्ट, जांच करेंगे ये पुलिस अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पप्पू यादव का तेजस्वी यादव पर निशाना, कहा- 'पहले जो नेता...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
पूर्व सीएम करुणानिधी की पोती ने मैनेजर से की मारपीट? सामने आए वीडियो को देख आग बबूला हुए यूजर्स
Embed widget