एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर आज, श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस के नेताओं के पहुंचने की उम्मीद

आज शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि है. शिवाजी पार्क में श्रद्धांजलि देंगे उद्धव ठाकरे, कार्यक्रम में फडनवीस समेत दूसरे बीजेपी नेता भी पहुंचेंगे. बदले सियासी समीकरण में कांग्रेस नेताओं के पहुंचने की भी उम्मीद की जा रही है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में इन दिनों सियासी पारा मानो आसमान छू रहा है. राज्य में लगे राष्ट्रपति शासन के बीच एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना की ओर से लगातार सरकार बनाने की कोशिश की जा रही है. इसी कवायद के बीच आज शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे की पुण्यतिथि है. शिवसेना की ओर कोशिश की जा रही थी कि कांग्रेस एनसीपी के साथ नई सरकार का एलान आज के दिन ही किया जाए लेकिन शरद पवार ने कह दिया कि इसमें अभी और वक्त लगेगा.

बाल ठाकरे की पुण्यतिथि पर आज महाराष्ट्र का सियासी समीकरण बदला हुआ नजर आएगा. पुण्यतिथि पर बालासाहाब ठाकरे के बेटे और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे अपने परिवार सहित शिवाजी पार्क में बने स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे. बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित बीजेपी के अन्य नेता भी पहुंच सकते हैं.

महाराष्ट्र का असर: लोकसभा-राज्यसभा में बदल गई शिवसेना के सांसदों की सीट

वहीं बदले हुए सियासी समीकरणों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस और एनसीपी के भी कुछ नेता भी पहुंचेंगे. महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर लगातार एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना नेताओं के बीच चर्चा चल रही है. इसी बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही बनेगा. संजय राउत ने कहा कि हम चाहते हैं कि उद्धव ठाकरे ही सरकार का नेतृत्व करें. हमारे मन में आत्मविश्वास है कि महाराष्ट्र में जो सरकार हम बनाने जा रहे हैं, उस सरकार का नेतृत्व शिवसेना का मुख्यमंत्री करेगा.

सोनिया-पवार की मुलाकात टली, सोमवार को होगी बैठक एनसीपी चीफ शरद पवार और कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रस्तावित मुलाकात अब कल तक के लिए टल गई है. यह मुलाकात अब सोमवार को होगी. इस बैठक में दोनों एक साथ मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे और आगे क्या कदम उठाया जाए इस पर चर्चा करेंगे. शरद पवार ने आज पुणे में एनसीपी कोर कमेटी की बैठक बुलाई है. दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने यह बैठक बुलाई है.

संजय राउत ने कहा- उद्धव ठाकरे करेंगे सरकार का नेतृत्व, सोमवार को सोनिया गांधी से मिलेंगे शरद पवार

एनडीए की बैठक में शामिल नहीं होगी शिवसेना, विपक्ष में बैठेगी संसद शीतकालीन सत्र से पहले आज होने वाली एनडीए की बैठक में शिवसेना भाग नहीं लेगी. शिवसेना को एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए भी निमंत्रण नहीं मिला है. शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में जिस तरह के घटनाक्रम हो रहे हैं, उसे देखते हुए हमने पहले ही बैठक में भाग लेने के खिलाफ फैसला कर लिया था. राउत ने कहा कि एनडीए का कोई मलिक नहीं है. शिवसेना अकाली दल एनडीए के संस्थापक हैं. अब के जो सूत्रधार हैं, वो तब नहीं थे.

NDA की बैठक में नहीं जाएगी शिवसेना, संजय राउत ने कहा- कोई निमंत्रण नहीं आया है

महाराष्ट्र की वर्तमान स्थिति क्या है ? महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी या गठबंधन के सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किये जाने के बाद 12 नवंबर को महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था. शिवसेना ने 21 अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में 56 सीटें जीती थी. बीजेपी ने 288 सदस्यीय सदन में सबसे अधिक 105 सीटों पर जीत दर्ज की थी. कांग्रेस और एनसीपी ने क्रमश: 44 और 54 सीटों पर विजय हासिल की थी. इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस के हवाले से कहा गया है कि बीजेपी सरकार बनायेगी. बीजेपी ने शनिवार को यहां अपने पराजित उम्मीदवारों के साथ बैठक की. इसके बाद चंद्रकांत पाटिल ने पत्रकारों को बताया कि फडणवीस ने विश्वास जताया है कि पार्टी सरकार बनाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
अब CJP क्या करेगी, राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? खुद कर दिया बड़ा खुलासा
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
Parliament Monsoon Session Day 10 Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
Highlights: विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में ड्रामा! साधु बने पप्पू यादव, चढ़ावा डालने पहुंचे राहुल गांधी

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget