एक्सप्लोरर

Covid Update: हफ्ते भर से दर्ज हो रहे हैं कोरोना के 1 हजार से कम मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या भी 7 हजार से कम

Corona Case In India: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 6 हजार 782 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.02 फीसदी है. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 फीसदी है.

Corona Cases in India: भारत में कोरोना संक्रमण का कहर अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है. देश में पिछले 24 घंटे में कोविड के 556 नए मामले सामने आए और 17 संक्रमितों ने अपनी जान गंवा दी. अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 68 हजार 523 हो गई है. पिछले 24 घंटे में एक हजार से अधिक लोग ठीक भी हुए है. इसी के साथ कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हजार 782 रह गई.      

देश में अब तक करीब 220 करोड़ कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 88 हजार 394 लोगों ने कोरोना से बचाव करने के लिए वैक्सीन ली. कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 570 पहुंच गई है. 24 घंटे में कुल 17 मौत के मामलों में केरल के 15 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का दोबारा मिलान करते हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े गए हैं. संक्रमण से मौत के दो मामले सामने आए हैं, उनमें से एक महाराष्ट्र और एक मरीज राजस्थान के शामिल है.

देश में संक्रमण दर

नए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 6 हजार 782 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.02 फीसदी है. पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 252 की कमी दर्ज की गई है. वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.79 फीसदी है.

आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 31 हजार 171 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 फीसदी है. वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.85 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

कोरोना के पिछले आंकड़े

भारत में अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे.

ये भी पढ़ें: COVID: जानिए क्यों, इन सर्दियों में कोरोना की WINTER WAVE का खतरा तो नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget