एक्सप्लोरर

महुआ मोइत्रा पर कैश के बदले सवाल पूछने का आरोप, सपोर्ट में आए संजय राउत, कहा- 'बीजेपी अडानी पर पूछे सवालों को नहीं पचा पाती'

Sanjay Raut on Mahua Moitra: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच लोकसभा में तीखी नोंकझोंक होती रही है.

Sanjay Raut News: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा पर आरोप लगाया वह 'सवाल पूछने के लिए कैश लेती' हैं. दुबे ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से आग्रह किया कि इन आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया जाए. वहीं, बीजेपी सांसद के इन आरोपों पर शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) नेता संजय राउत ने सोमवार (16 अक्टूबर) को कहा कि ये टीएमसी नेता के मनोबल को गिराने की कोशिश है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए राउत ने कहा, 'अडानी (गौतम अडानी) समेत किसी भी उद्योगपति पर सवाल उठाना बीजेपी को हजम नहीं होता है, इसलिए वे ऐसे आरोप लगाते हैं.' उन्होंने कहा, 'महुआ मोइत्रा टीएमसी की एक प्रमुख नेता हैं और बीजेपी उनका मनोबल गिराने की कोशिश कर रही है. महुआ बहुत ही जुझारू महिला हैं, मैं उनको जानता हूं वह ऐसे आरोपों से पीछे हटने वाली नहीं हैं. बीजेपी ऐसे आरोप लगाती रहती है.'

निशिकांत दुबे ने क्या आरोप लगाए? 

दरअसल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर संसद में सवाल पूछने के लिए बिजनेसमैन दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत लेने का आरोप लगाया. निशिकांत दुबे ने लोकसभा स्पीकर को चिट्टी लिखकर पूरा मामला बताया. उन्होंने एक वकील से मिले पत्र का हवाला देते हुए कहा कि वकील ने महुआ और एक बिजनेसमैन के बीच रिश्वत के लेन-देन के 'अकाट्य' सबूत साझा किए हैं. 

उन्होंने अपनी चिट्ठी में आगे कहा कि इसमें बिल्कुल भी संदेह नहीं होना चाहिए कि महुआ मोइत्रा ने संसद में प्रश्न पूछकर एक बिजनेसमैन (दर्शन हीरानंदानी) के व्यावसायिक हितों का संरक्षण करने के लिए आपराधिक साजिश रची है. ये हमें 12 दिसंबर, 2005 के 'सवाल पूछने के बदले कैश लेने’ से जुड़े मामले की याद दिलाता है. दुबे ने ये भी बताया कि महुआ ने जिन 61 सवालों को पूछा है, उसमें से 50 अडानी ग्रुप से जुड़े हुए थे. 

महुआ ने किया पलटवार

वहीं, टीएमसी सांसद ने भी निशिकांत दुबे का नाम नहीं लिए बिना उन पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि फर्जी डिग्रीवाला और बीजेपी के अन्य दिग्गजों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के कई मामले पेंडिंग पड़े हैं. स्पीकर उनका निपटारा करने के बाद मेरे खिलाफ किसी भी प्रस्ताव लाएं. साथ ही मेरे दरवाजे पर आने से पहले अडाणी कोयला घोटाले में ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और अन्य के जरिए एफआईआर किए जाने का इंतजार कर रही हूं. 

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुईं महुआ मोइत्रा की निजी तस्वीरें, टीएमसी सांसद ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget