एक्सप्लोरर

नंदीग्राम के शहीद किसानों की याद में बीजेपी और टीएमसी ने आयोजित किए अलग-अलग कार्यक्रम

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी को नंदीग्राम आंदोलन का श्रेय नहीं लेना चाहिए. यह लोगों का आंदोलन था. अगर नंदीग्राम नहीं हुआ होता तो बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं बनतीं.

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार (14 मार्च, 2025) को पूर्व मेदिनीपुर जिले के सोनाचुरा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर उन 14 किसानों को श्रद्धांजलि दी, जो 14 मार्च 2007 को नंदीग्राम में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए थे.

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम से भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ‘शहीद’ किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाए गए स्मारक पर गए. अधिकारी ने कहा, 'मैं उन 14 किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जो इस दिन अपनी जमीन को भू-माफियाओं और धन्नासेठों के कब्जे से बचाने के लिए पुलिस की गोलियों का शिकार हो गए.'

उन्होंने कहा, 'तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को नंदीग्राम आंदोलन का श्रेय नहीं लेना चाहिए. यह लोगों का आंदोलन था; यह भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति (बीयूपीसी) थी जिसने लोगों को एकजुट किया. अगर नंदीग्राम नहीं हुआ होता तो बनर्जी मुख्यमंत्री नहीं बनतीं.'

पूर्व में ममता बनर्जी के विश्वस्त सहयोगी रहे और अब उनके धुर प्रतिद्वंद्वी अधिकारी ने कहा कि वह जानते हैं कि मतता बनर्जी को भूमि-विरोधी आंदोलन से केवल लाभ ही मिला है. तृणमूल नेता और बीयूपीसी पदाधिकारी एस.के. सूफियान ने बाद में उसी स्थल पर एक अन्य कार्यक्रम आयोजित किया.

सूफियान के नेतृत्व में तृणमूल कार्यकर्ताओं का एक समूह उस स्थान पर पहुंचा और प्रतीकात्मक शुद्धिकरण के तहत उस स्थान को धोया और कार्यक्रम स्थल पर लगे काले झंडों को हटा दिया. सूफियान ने कहा, 'नंदीग्राम आंदोलन शुभेंदु अधिकारी का नहीं है और ममता बनर्जी को नंदीग्राम और सिंगूर से परे किसानों का निर्विवाद नेता माना जाता है.'

उन्होंने नंदीग्राम पुलिस और प्रशासन पर अधिकारी और बीजेपी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया. उन्होंने उन्हें स्मारक पर एक घंटे से अधिक समय तक रुकने का अतिरिक्त समय दिया और इस प्रकार तृणमूल कार्यकर्ताओं और बीयूपीसी सदस्यों के लिए आवंटित समय छीन लिया.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति (भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन) के 14 मृतक किसानों के परिजनों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त की.

 

यह भी पढ़ें:-
Pawan Kalyan on Language War:'हिंदी का विरोध करते हैं और फिर उसी में डब करते हैं', तमिल नेताओं पर भड़के पवन कल्याण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस
इंसानियत की मिसाल! भारतीय सेना ने रास्ता भटके PoK के युवक को सुरक्षित भेजा वापस

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget