एक्सप्लोरर

ऑक्सीजन सहित अन्य मेडिकल सहायता लेकर भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोत भारत पहुंचे

नौसेना का जहाज आईएनएस त्रिकंद 40 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन क्रायोजनिक कंटेनर्स में लेकर मुंबई पोर्ट पर पहुंच गया. इसी प्रकार आईएनएस ऐरावत सिंगापुर से राहत सामग्री लेकर विशाखापट्टनम पहुंचा और आईएनएस कोलकाता भी मैंगलोर पोर्ट पर पहुंच गया है.

कोरोना की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की जंग में विदेशों से मदद मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी कड़ी में भारतीय नौसेना के तीन युद्धपोत ऑक्सीजन से भरे कंटेनर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर्स व मेडिकल से संबंधित सामान लेकर भारत पहुंचे. कोरोना महामारी को देखते भारतीय नौसेना ऑपरेशन समुद्र सेतु-2 के माध्यम से देश में मेडिकल सहायता लाने में जुटी है.

INS त्रिकंद मुंबई पहुंचा

नौसेना का जहाज आईएनएस त्रिकंद 40 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन क्रायोजनिक कंटेनर्स में लेकर सोमवार को मुंबई पोर्ट पर पहुंच गया. इसी प्रकार आईएनएस ऐरावत सिंगापुर से राहत सामग्री लेकर विशाखापट्टनम पहुंचा. आईएनएस ऐरावत के जरिए 3,898 ऑक्सीजन सिलेंडर, 10,000 रैपिड एंटीजन टेस्ट किट, 450 पीपीई सूट, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स और 20 मीट्रिक टन के खाली क्रायोजनिक टैंक भारत पहुंचे हैं.

ऑपरेशन समुद्र सेतु में जुटे हैं नौसेना के 9 युद्दपोत

इसके अलावा भारतीय नौसेना का आईएनएस कोलकाता भी 54 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन, 400 ऑक्सीजन सिलेंडर और 47 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स लेकर न्यू मैंगलोर पहुंच चुका है. कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी के चलते इंडियन नेवी ने विदेशों से ऑक्सजीन कंटेनर और दूसरे मेडिकल उपकरण लाने के लिए अभियान चलाया हुआ है. इस अभियान को ऑपरेशन समुद्र-सेतु का नाम दिया गया है. इस ऑपरेशन में नौसेना के कुल 9 युद्धपोत जुटे हुए हैं. आईएनएस तलवार पहले ही 5 मई को लिक्विड ऑक्सीजन लेकर बहरीन से मंगलौर पहुंच गया था. 

भारत में कोरोना की दूसरी लहर कहर बरपा रही है. ऐसे हालात में कोविड महामारी के खिलाफ भारत की जंग में दुनिया भर के कई देश भारत का साथ दे रहे हैं. अमेरिका, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, स्वीडन, कुवैत, आयरलैंड, बेल्जियम, रोमानिया और मॉरीशस जैसे कई देश भारत को कोरोना से लड़ने के लिए चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवा रहे हैं. दूसरे देशों से मिलने वाली चिकित्सकीय को भारत लाने की जिम्मेदारी भारतीय नौसेना बखूबी निभा रही है.

ये भी पढ़ें- 

पंजाब से लेकर गुजरात और तमिलनाडु तक कोरोना का कोहराम, जानें आज देश में कहां कितने आए नए मामले

अभिनेता मोहन जोशी कोरोना पॉजिटिव, ले चुके थे कोविड वैक्सीन की दोनों डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget