दिल्लीः प्रीत विहार इलाके में कपड़ा व्यापारी से 5 करोड़ की जबरन वसूली करने के आरोप में तीन गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के लिए अब जबरन उगाही कर रहे गैंग सरदर्द बनते जा रहे हैं. पिछले दिनों में दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बैठकर व्यापारियों से वसूली कर रहे तीन अलग-अलग गैंग का पर्दाफाश किया था.

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रीत विहार थाने की पुलिस ने एक कपड़ा व्यापारी से 5 करोड़ रुपये की वसूली करने की कोशिश कर रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. ये सभी बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके के रहने वाले हैं और इनके ऊपर पहले से ही एक्सटॉर्शन के कई मामले दर्ज हैं.
पुलिस के मुताबिक गैंग के सरगना मक्खन लाल की बेटी की शादी शिकायतकर्ता के भतीजे से हुई थी. और दोनों परिवारों में काफी समय लड़ाई चल रही थी. इसी के चलते आरोपी मक्खन लाल ने ये साजिश रची और फोन करके 5 करोड़ की फिरौती मांगी.
जांच के दौरान पुलिस ने बदमाशों की उगाही करने के पैटर्न पर काम किया और इनकी पिछली वारदातों के आधार पर पुलिस इन तक पहुंची और फिर पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक मक्खन लाल पर पहले से ही करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं.
जबरन उगाही कर रहे गैंग पुलिस के लिए बने सिरदर्द पुलिस के तमाम दावों के बीच दिल्ली में क्राइम नहीं थम रहा है. हत्या, लूट डकैती के अलावा पुलिस के लिए अब जबरन उगाही कर रहे गैंग सरदर्द बनते जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस के पास कई मामले आए हैं जिनमें बदमाश प्रोटेक्शन मनी के नाम पर व्यापारियों से जबरन वसूली कर रहे थे.
पिछले दिनों में दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल में बैठकर व्यापारियों से वसूली कर रहे तीन अलग-अलग गैंग का पर्दाफाश किया था.
लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में क्राइम लगभग खत्म हो गया था लेकिन जैसे जैसे लॉकडाउन खुला दिल्ली में स्ट्रीट क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ने लगा जिसे लेकर पुलिस ने आपरेशन "रोको टोको" भी शुरू किया, जिसमें उन्हें सफलता भी मिली. लेकिन दिल्ली के बड़े गैंगस्टर के एक्टिव होने के बाद पुलिस के लिए बड़ी चिंता बन गए हैं, क्योंकि ये गैंगस्टर जेल में बैठकर ही अपना गिरोह आसानी से चला रहे हैं. इन मामलों के बाद सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि आखिरकार तिहाड़ जेल के अंदर मोबाइल और सिम कैसे पहुंच रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
UP: मेरठ में बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकराया ट्रक, दो बाइक सवार समेत तीन की मौत
Source: IOCL


























