एक्सप्लोरर

गुजरात चुनाव रिजल्ट 2017: इन तीन कांग्रेस नेताओं की 'मदद' से बीजेपी को मिली जीत

गुजरात चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं. बीजेपी साफ तौर पर सरकार बनाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रणभूमि के सबसे बड़े लड़ैया साबित हुए हैं और अमित शाह सबसे बड़े रणनीतिकार.

गुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017: नतीजे सामने आ चुके हैं. बीजेपी साफ तौर पर सरकार बनाने जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रणभूमि के सबसे बड़े लड़ैया साबित हुए हैं और अमित शाह सबसे बड़े रणनीतिकार. कांग्रेस का प्रदर्शन काफी संतोषजनक रहा है. राहुल गांधी ने ट्वीट करके अपनी हार स्वीकार कर ली है. राजनीति के जानकार कह रहे हैं कि ये बीजेपी की जीत नहीं है बल्कि कांग्रेस ने खुद जीत उसके हाथ में दे दी. कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर, कपिल सिब्बल और सलमान निजामी के बयानों का बीजेपी की जीत में बड़ा रोल रहा.

मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि कमान से निकला तीर और मुंह से निकली बात लौट कर वापस नहीं आते. कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया लेकिन फिर भी असर को कम नहीं कर पाए. दरअसल मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नीच कहा था जिसके बाद पीएम मोदी ने अपनी हर रैली में इस बात का जिक्र किया. गौर करें तो पता चलता है कि पहले राउंड में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है लेकिन दूसरे राउंड में ये नीचकांड कांग्रेस पर भारी पड़ गया. दूसरे राउंड में राहुल ने 16 रैलियां भी कीं लेकिन मणिशंकर अय्यर वो कर चुके थे जिसकी भारपाई कांग्रेस नहीं कर सकी.

कपिल सिब्बल गुजरात चुनाव के बीच में ही राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता कपिल सिब्बल का विरोधी वकील के तौर पर अदालत में आना और सुनवाई टालने के लिए दलील देना कांग्रेस के लिए नुकसानदायक रहा. गुजरात में हिन्दुत्व हमेशा से महत्वपूर्ण मुद्दा रहा है और बीजेपी का सबसे मजबूत कार्ड भी. कपिल सिब्बल के अदालत में होने से जनता के बीच संदेश गया कि वे राम मंदिर के विरोध में केस लड़ रहे हैं और इसे बीजेपी ने बखूबी भुनाया.

सलमान निजामी सलमान निजामी वैसे तो कांग्रेस के बड़े नेता नहीं रहे हैं लेकिन पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा में उनका जिक्र किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के एक नेता सलमान निजामी ने ट्विटर पर मुझसे मेरे माता-पिता के बारे में पूछा है. उन्होंने देश के सैनिकों का बलात्कारी कह कर अपमान किया है. उन्होंने लिखा है कि हर घर से अफजल निकलेगा. हालांकि सलमान निजामी ने कहा कि उनका ट्विटर हैक किया गया था. उन्होंने हर आरोप को खारिज कर दिया और कांग्रेस आलाकमान ने भी इसे खास तवज्जो नहीं दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget