एक्सप्लोरर

भारतीय लोकतंत्र हिंदुत्व पर आधारित रूढ़िवादी लोकतंत्र में हो सकता है तब्दील: हामिद अंसारी

हामिद अंसारी ने कहा कि सुधार जरूरी है और यह नागरिकों और सिविल सोसाइटी का कर्तव्य है कि वे सवाल करें.

नई दिल्ली: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भारत के चुनावी लोकतंत्र को आज एक सफल कहानी बताया. लेकिन उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यह हिंदुत्व कहे जाने वाले सामाजिक - राजनीतिक दर्शन के सिद्धांतों पर आधारित एक ‘रूढ़िवादी लोकतंत्र’ में तब्दील हो सकता है.

अपनी पुस्तक ‘डेयर आई क्वेशचन ? रिफलेक्शन ऑन कंटेम्पररी चैलेंजेज’ के विमोचन के अवसर पर अंसारी ने कहा कि सुधार जरूरी है और यह नागरिकों और सिविल सोसाइटी का कर्तव्य है कि वे सवाल करें. पूर्व प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने यहां पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और कई अन्य नेताओं की मौजूदगी में पुस्तक का विमोचन किया.

अंसारी ने कहा कि वह देश में तीन चीजों पर समकालीन चर्चा को लेकर एक नागरिक होने के नाते चिंतित हैं. इनमें भारत की वैचारिक बुनियाद के सिद्धांत, संविधान द्वारा रखे गए संस्थागत ढांचे की स्थिति और भारतीय लोकतंत्र के लिए इनके प्रभाव शामिल हैं.  उन्होंने पुस्तक के बारे में कहा, ‘‘हमारा चुनावी लोकतंत्र एक सफल कहानी है, लेकिन इसने खुद को एक वास्तविक, समावेशी और सहभागिता वाले लोकतंत्र में तब्दील नहीं किया है.’’

पूर्व उपराष्ट्रपति ने आशंका जताई कि यह खुद को हिंदुत्व कहे जाने वाले सामाजिक - राजनीतिक दर्शन के सिद्धांतों के आधार पर अनुदार, जातीय लोकतंत्र में खुद को तब्दील कर सकता है. उन्होंने कहा कि भारतीय संदर्भ में धर्मनिरपेक्षता का अर्थ विभिन्न धार्मिक समुदायों से एक जैसा राजनीतिक बर्ताव, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की हिफाजत और धर्मांधता की रोकथाम है.

उन्होंने कहा कि जैसा कि भीम राव आंबेडकर ने काफी समय पहले कहा था कि राजनीतिक लोकतंत्र अवश्य ही सामाजिक लोकतंत्र पर आधारित होना चाहिए. एक खुले समाज में असहमति काफी मायने रखती है. उन्होंने कहा कि कानून का शासन के नियम के अनुपालन में और विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका जैसी संस्थाओं की क्षमता में स्पष्ट रूप से कमी आई है. यह चिंता का विषय है.

यह पुस्तक उनके द्वारा पिछले साल और हाल के महीनों में दिए अहम भाषणों और आलेखों का संग्रह है. ठाकुर ने किताब की प्रशंसा की और इसे उत्कृष्ट रचना करार दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget