एक्सप्लोरर

दिल्ली में साल के सबसे खतरनाक स्तर पहुंचा प्रदूषण, पराली और वाहन वजह, दम घोंट रही जहरीली हवा

Delhi Air Pollution: दिल्ली में एक हफ्ते से लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स खराब होता जा रहा है. बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर आईएमडी भी चिंता जता चुका है. रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बहुत खराब रही.

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में छाई प्रदूषण की चादर गहरा असर डाल रही है. दिल्ली में तो प्रदूषण (Delhi Pollution) साल के सबसे खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है. इसकी वजह पराली और वाहनों के इस्तेमाल में लचीलेपन को माना गया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पराली जलाने की वजह से पीएम 2.5 प्रदूषण बढ़कर 26 प्रतिशत हो गया है जो इस साल का सबसे अधिक स्तर मापा गया है.

दिल्ली में रविवार, 30 अक्टूबर 2022 को वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रही और हवा की रफ्तार धीमी होने और खासतौर पर पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी होने से इसके और गंभीर होने का अनुमान व्यक्त किया गया है. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में परिवहन के लिए अनुकूल परिस्थितियां भी इसके उत्सर्जन की वजह बनी हैं.

कितना था आज का एक्यूआई?

दिल्ली की एयर क्वालिटी पर नजर डालें तो रविवार (30 अक्टूबर) सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 367 था. वहीं शनिवार को पिछले 24 घंटे का एक्यूआई 397 था. रविवार को आनंद विहार में एक्यूआई लेवल 468 था. वहीं, वजीरपुर (412), विवेक विहार (423) और जहांगीरपुरी में 407 था.

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को काफी गंभीर माना जाता है.

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पर्यावरण निगरानी और अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वी के सोनी ने कहा कि प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के बीच शनिवार से दिल्ली-एनसीआर में धुंध की एक परत बनी हुई है. इसके दो और दिनों तक बने रहने का अनुमान है. मंगलवार से कुछ राहत मिलने की संभावना है.

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाली पूर्वानुमान एजेंसी  सफर ने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण (Delhi Air Pollution) में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी शनिवार को बढ़कर 21 फीसदी हो गई, जो इस साल अब तक सबसे ज्यादा है. सफर के संस्थापक परियोजना निदेशक गुफरान बेग ने कहा कि रविवार को यह 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती है जिससे वायु गुणवत्ता (Air Quality Index) गंभीर  श्रेणी में जा सकती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के लिए गोपाल राय ने बीजेपी को ठहराया जिम्मेदार, बताईं तीन वजहें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
'भारत के रक्षा उपकरणों पर दुनिया का..', PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget