एक्सप्लोरर

गोल नहीं, तिकोनी होगी संसद की नई इमारत, सेंट्रल हॉल से भी महरूम होगा नया भवन

एबीपी न्यूज़ को मिली एक्सक्लुसिव जानकारी के मुताबिक, नए संसद भवन का आकार तीन दिशाओं में बनाया गया है. हालांकि, ये जानकारी नहीं मिल पाई कि भवन का आकार तिकोना करने की वजह क्या है?

 

नई दिल्ली: नरेंद्र मोदी सरकार ने 2022 तक नई दिल्ली के रायसीना हिल्स पर स्थित नॉर्थ और साउथ ब्लॉक के अलावा संसद भवन समेत कई भवनों का नए सिरे से निर्माण का फ़ैसला किया है. दिल्ली में स्थित देश के संसद की इमारत की तस्वीर सभी देशवासियों के दिलो दिमाग में छपी हुई है. बड़े बड़े खम्भे वाले इस गोलाकार भवन की पूरी दुनिया में प्रसिद्धि है लेकिन अब इसका आकार बदलने वाला है.

तिकोना होगा नया संसद भवन

चौंकिए मत! मोदी सरकार ने जिस नए संसद भवन का निर्माण कराने का फ़ैसला किया है उसका आकार गोल या अंडाकार नहीं, बल्कि तिकोना होगा. एबीपी न्यूज़ को मिली एक्सक्लुसिव जानकारी के मुताबिक, नए संसद का जो डिजाइन तैयार किया गया है उसका आकार तीन दिशाओं में बनाया गया है. हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई कि भवन का आकार तिकोना करने की वजह क्या है?

सेंट्रल हॉल भी नहीं होगा नए भवन में

जानकारी के मुताबिक़ जो नया भवन बनाए जाने की योजना है उसमें पुराने भवन की तरह सेंट्रल हॉल नहीं बनाया जाएगा. वर्तमान के सेंट्रल हॉल को संसद भवन का दिल कहा जाता है जहां न केवल दोनों सदनों के सांसद आकर मिलते जुलते हैं बल्कि प्रेस और मीडिया के प्रतिनिधि भी रहते हैं और विचारों का आदान प्रदान होगा. सेंट्रल हॉल वही जगह है जिसमें हर वर्ष राष्ट्रपति आकार दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सम्बोधन करते हैं. भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश की स्वतंत्रता के अवसर पर सेंट्रल हॉल में ही ऐतिहासिक भाषण दिया था. सूत्रों के मुताबिक़, नया भवन बनने के बाद राष्ट्रपति का वार्षिक सम्बोधन नए भवन के लोकसभा में होगा.

आज के संसद भवन प्रांगण में ही होगा नया भवन

संसद का नया भवन वर्तमान संसद भवन प्रांगण में ही बनाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक़, संसद भवन प्रांगण में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पीछे नए संसद भवन के लिए जमीन आवंटित किया गया है. नया भवन बनने के बाद आज के संसद भवन को संग्रहालय के रूप में बदल दिया जाएगा. नए संसद भवन निर्माण के बारे में इसके कॉन्ट्रेक्टर ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई संसदीय कमिटी में एक प्रेजेंटेशन दिया. कमिटी की बैठक में नए भवन के निर्माण में होने वाले ख़र्चे को लेकर कुछ संसद सदस्यों ने सवाल भी उठाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget