एक्सप्लोरर

भारत में अब रोजाना 9 लाख लोगों की हो रही कोरोना टेस्टिंग, WHO की सलाह से कई गुना ज्यादा

हर 10 लाख आबादी पर सबसे ज्यादा टेस्ट गोवा (1826) में हुए हैं. हालांकि सबसे कम कोरोना टेस्ट वाले राज्य छत्तीसगढ़ में भी 10 लाख आबादी पर 225 टेस्ट हो रहे हैं.

नई दिल्ली: देश में कोरोना का पहला मरीज आए 7 महीने होने वाले हैं. इस दौरान कोरोना टेस्टिंग कैपेसिटी बढ़कर प्रति दिन 9 लाख पार पहुंच गई है. अब तक तीन करोड़ 34 लाख से ज्यादा लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है. स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 10 लाख आबादी पर प्रति दिन 140 टेस्ट किए जाने चाहिए. जबकि भारत के सभी राज्यों में हर दिन इससे कई गुना ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं. भारत में 10 लाख आबादी पर हर दिन 580 टेस्ट किए जा रहे हैं.

हर 10 लाख आबादी पर सबसे ज्यादा टेस्ट गोवा (1826) में हुए हैं. हालांकि सबसे कम कोरोना टेस्ट वाले राज्य छत्तीसगढ़ में भी 10 लाख आबादी पर 225 टेस्ट हो रहे हैं. इसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, जम्मू-कश्मीर, केरल, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, असम, तमिलनाडु, कर्नाटक, लद्दाख, दिल्ली और ओडिशा में सबसे ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं.

देश में कब-कब कितनी बढ़ी टेस्टिंग? 2 अगस्त तक- एक करोड़ 98 लाख 21 हजार 831 लोगों की टेस्टिंग हुई 6 अगस्त तक- दो करोड़ 21 लाख 49 हजार 351 लोगों की टेस्टिंग हुई 9 अगस्त तक- दो करोड़ 41 लाख 6 हजार 535 लोगों की टेस्टिंग हुई 13 अगस्त तक- दो करोड़ 68 लाख 45 हजार 688 लोगों की टेस्टिंग हुई 16 अगस्त तक- तीन करोड़ 41 हजार 400 लोगों की टेस्टिंग हुई 20 अगस्त तक- तीन करोड़ 34 लाख लोगों की टेस्टिंग हुई

देश में मृत्युदर घटकर 1.89 फीसदी हुई कोरोना के संबंध में अच्छी खबर ये है कि भारत में इस संक्रमण के कारण होने वाली मृत्युदर घटकर 1.89 फीसदी पर आ गई. भारत उन देशों में से एक है जहां कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या सबसे कम है. देश में कोरोना वायरस के कारण अब तक करीब 55 हजार लोगों की जान जा चुकी है.

मंत्रालय ने कहा, "अमेरिका में मृतक संख्या 50,000 के पार पहुंचने में 23 दिन का वक्त लगा, ब्राजील में 95 दिन और मेक्सिको में 141 दिन में मृतक संख्या इससे अधिक हुई. भारत में मृतक संख्या इतनी होने में 156 दिन का वक्त लगा."

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...मैं 2 ही छंद गाऊंगा'
Xप्लेन: JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
JSSC कैंसिल, बिहार TRE-4 आंदोलन तैयार! भारत में शिक्षक भर्ती घोटालों का दौर क्यों?
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान
'संसद में पद की गरिमा...' किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर बड़ा बयान

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget