एक्सप्लोरर

तेलंगाना में सीएम बनते ही एक्शन में आए रेवंत रेड्डी, सरकार के 6 सलाहकारों की कर दी छुट्टी, KCR के थे करीबी

Revanth Reddy: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी शपथ ग्रहण के बाद से ही एक्शन में नजर आ रहे हैं. अब उन्होंने केसीआर के कार्यकाल के दौरान सलाहकार के रूप में काम रहे अधिकारियों को हटाया.

Telangana News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने राज्य सरकार के 6 सलाहकारों को बर्खास्त कर दिया. जिसमें पूर्व मुख्य सचिव राजीव शर्मा, पूर्व डीजीपी अनुराग शर्मा, पूर्व आईपीएस एके खान, सेवानिवृत्त आईईएस जीआर रेड्डी, सेवानिवृत्त आईएफएस आर शोबा और वीआरएस लेने वाले एक अन्य मुख्य सचिव सोमेश कुमार भी शामिल थे.

मुख्य सचिव शांति कुमारी ने एक सरकारी आदेश जारी कर तीन मुख्य सलाहकारों और तीन सलाहकारों की नियुक्ति को रद्द कर दिया. सलाहकार के रूप में कार्यरत ये सभी सेवानिवृत्त अधिकारी केसीआर के कार्यकाल के दौरान राज्य में सबसे शक्तिशाली माने जाते रहे हैं.

एक्शन में सीएम रेवंत रेड्डी

मुख्यमंत्री बनने के बाद रेवंत रेड्डी लगातार एक्शन में नजर आ रहे हैं. शपथ लेने के बाद से ही वे चुनावी अभियान के दौरान किए वादे को पूरा करने में जुट गए थे. इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्होंने सीएम ऑफिस के चारों ओर लगे लोहे के बैरिकेड्स को हटवाया था, क्योंकि उन्होंने वादा किया था कि सीएम आवास राज्य के सभी लोगों के लिए हमेशा खुला रहेगा.

दो योजनाओं की शुरुआत की

सीएम रेवंत रेड्डी ने शनिवार (9 दिसंबर) को दो योजनाओं की शुरुआत भी की. इनके तहत महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और गरीबों के लिए 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा. ये दोनों योजनाएं कांग्रेस की छह गारंटी का हिस्सा हैं.

सीएम रेवंत रेड्डी ने विधानसभा परिसर में उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी और कई मंत्रियों की उपस्थिति में दो योजनाओं की शुरुआत की.

चुनावी गारंटियों को जल्द लागू करेगी कांग्रेस

इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, "कांग्रेस सरकार 100 दिनों के भीतर छह चुनावी गारंटियों को लागू कर तेलंगाना को लोगों के कल्याण और विकास के लिए पहचाने जाने वाला राज्य बनाने का प्रयास करेगी. उन्होंने नौ दिसंबर को तेलंगाना के लिए उत्सव का दिन बताया, क्योंकि इसी दिन वर्ष 2009 में तत्कालीन यूपीए सरकार ने इस राज्य (तेलंगाना) के गठन की घोषणा की थी."

उन्होंने कहा कि राजीव आरोग्यश्री स्वास्थ्य योजना के तहत गरीबों को 10 लाख रुपये का बीमा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के 'धनकुबेर' धीरज साहू के घर मिला 290 करोड़ कैश, अमित शाह बोले- 'सिर्फ बैंक के कैशियर ने देखे होंगे इतने नोट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Parliament Monsoon Session LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
LIVE: 'युवाओं पर AK-47 चलाने की क्या जरूरत थी', प्रियंका गांधी ने पूछा सवाल
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget