एक्सप्लोरर

Telangana News: मेडिकल स्टूडेंट पर सीनियर ने किया इस कदर टॉर्चर, उठाया खौफनाक कदम, पहुंच गई अस्पताल

Medical Student Tries Suicide : तेलंगाना में एक मेडिकल की छात्रा ने सुसाइड करने की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक वह अपने सीनियर से परेशान थी, जिसके बाद उसने यह खौफनाक कदम उठाया.

Telangana Medical Student Tries To Kill Herself: तेलंगाना से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा ने अपने सीनियर से परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तेलंगाना के वारंगल जिले में काकतीय मेडिकल कॉलेज (केएमसी) की प्रथम वर्ष की छात्रा ने अपने सीनियर से परेशान किए जाने के बाद बुधवार (22 फरवरी) को एक सरकारी अस्पताल में आत्महत्या का प्रयास किया.

पुलिस ने बताया कि अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात छात्रा को स्टाफ और डॉक्टरों ने बेहोश पाया, जिसके बाद उन्होंने उसका इलाज किया. पुलिस ने कहा कि उसकी हालत गंभीर होने के बाद उसे हैदराबाद के एक राजकीय अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. हालांकि अभी उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है. वारंगल के पुलिस आयुक्त एवी रंगनाथ ने बताया कि छात्रा के पिता ने कॉलेज के सीनियर छात्र पर अपनी बेटी को परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है और मामले में कड़ी जांच की मांग की है.

कॉलेज ने जांच के लिए समिति का किया गठन 
शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग में महिला की सीनियर (सेकंड ईयर) छात्रा और एक डॉक्टर उसे नीचा दिखा रहे थे और परेशान कर रहे थे. शिकायत में उन्होंने आगे कहा कि उन लोगों ने एक इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के ऑनलाइन ग्रुप में महिला के खिलाफ कमेंट्स भी पोस्ट किए थे. छात्रा के पिता ने कहा कि टॉर्चर न सहन करने के कारण उनकी बेटी ने खुदकुशी का प्रयास करने का फैसला लिया. इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है.

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "हम इसे आत्महत्या का प्रयास मान रहे हैं और आगे की जांच के आधार पर सही कारणों का पता चलेगा." उन्होंने कहा कि एक बार जब छात्रा ठीक हो जाएगी तो पुलिस को और जानकारी मिलेगी. जिसके आधार पर आगे की योजना और जांच की जाएगी. 

यह भी पढ़ें

2024 में पीएम मोदी का विजय रथ रोक पाएगा उद्धव और नीतीश का ये चक्रव्यूह? बिहार-महाराष्ट्र का नंबर गेम समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget