एक्सप्लोरर

Teachers Day: 15 साल से पुष्कर में लड़कियों को पढ़ा रही इस विदेशी ने बनाया अनोखा रिश्ता

शिक्षक दिवस 2018: स्कूल के बच्चों की प्रार्थना से लेकर छुट्टी होने तक पूरे दिन यह अनूठी टीचर बच्चों को कुछ ना कुछ सिखाती रहती हैं. मारा का कहना है कि बच्चों के साथ रहकर उन्हें जो खुशी मिलती है उसे शब्दों मे बयान नही किया जा सकता.

नई दिल्ली: देश आज शिक्षक दिवस मना रहा है. इस मौके पर लोग उन सभी शिक्षकों को याद कर रहें हैं जिनका उनके जीवन में अहम योगदान रहा. जिन्होंने अपने अनुभव और सीख के जरिए जीवन की राह आसान बनाई. हमारे समाज में शिक्षक को सबसे सम्मानित दर्जा प्राप्त है. शिक्षकों को यह सम्मान समाज के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए मिला है. आज भी हमारे समाज में कई ऐसे शिक्षक हैं जो अपने आप में एक मिसाल हैं. राजस्थान के अजमेर में एक ऐसी शिक्षिका हैं जिनका भारत से कोई नाता नहीं है लेकिन फिर उन्होंने भारत की बेटियों को शिक्षा देकर कभी ना टूटने वाला रिश्ता बना लिया है.

डोमिनिकन रिपब्लिक ऑफ अमेरिका से 15 साल पहले मारा सान्द्री आईं तो थीं पुष्कर घूमने के लिए लेकिन जब यहां की स्कूलों में ज्यादातर लड़कों को ही पढ़ने के लिए जाते देखा तो वह दुःखी हो गईं. उन्होंने उसी वक्त एक संस्था बनाई और एक स्कूल शुरू किया जिसमें केवल गरीब परिवारों की लड़कियों को ही पढ़ाना शुरू किया.

आज इस स्कूल में करीब 600 निर्धन लड़कियां शिक्षा ग्रहण कर रहीं हैं. खास बात यह है कि इस काम में कोई सरकारी मदद नहीं ली जाती. पढ़ाई का सारा खर्च फियोर दी लोटो इंडिया संस्था ही वहन कर रही है. Teachers Day: 15 साल से पुष्कर में लड़कियों को पढ़ा रही इस विदेशी ने बनाया अनोखा रिश्ता

स्कूल के बच्चों की प्रार्थना से लेकर छुट्टी होने तक पूरे दिन यह अनूठी टीचर बच्चों को कुछ ना कुछ सिखाती रहती हैं. मारा का कहना है कि बच्चों के साथ रहकर उन्हें जो खुशी मिलती है उसे शब्दों मे बयान नही किया जा सकता.

पूरे साल में लगभग 5 महीने मारा पुष्कर में ही इन बच्चों के बीच रहती हैं और उनको अच्छी से अच्छी शिक्षा मुहैय्या करवाने के लिए कड़ी मेहनत करती है. फियोर दी लोटो इंडिया संस्था यहां आने वाली लड़कियों को कॉपी, किताबें, खाना, घर से आने जाने के लिए बस की सुविधा सहित स्कूल ड्रेस और साल में अन्य त्यौहारों पर फैंसी ड्रेस तक निःशुल्क देती है.

हर साल लगभग 25 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं. इसके अलावा लगभग 17 लड़कियों के परिवार को 2 कमरे और किचन का पक्का मकान भी बनाकर दिया जा चुका है. कई बुजुर्गो लोगों को मासिक पेंशन के साथ साथ निर्धन परिवारों को राशन का सामान और कई गरीब लोगों की गंभीर बीमारियों के बड़े ऑपरेशन खर्चा भी संस्था मारा की संस्था करवा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget