एक्सप्लोरर

ताउते चक्रवात: नौसेना और तटरक्षक बलों के जवानों ने मुंबई के पास बार्ज से अब तक 317 लोगों को सुरक्षित बचाया

भारतीय नौसेना के मुताबिक, सोमवार को जो बार्ज पी-305 हीरा ऑयल फील्ड से बहकर समंदर में चला गया था, वो डूब गया है. इस पर सवार 273 कर्मचारियों में से 180 को सुरक्षित बचा लिया गया है.

चक्रवाती तूफान ताउते की चपेट में आए पांच जहाज से फंसे कर्मचारियों को बचाने के लिए नौसेना, कोस्टगार्ड और ओएनजीसी दिन-रात जुटे हैं. मुंबई के करीब बार्ज-305 से अब तक 180 क्रू-मेम्बर्स को तो बचा लिया गया है, लेकिन 93 लोग अभी भी लापता हैं. इसके अलावा गल-कंस्ट्रेक्टर से 137 क्रू-सदस्यों को तो बचा लिया गया, लेकिन गुजरात से सटे समंदर में अभी भी तीन जहाज फंसे हैं. हालांकि, खबर मिलने तक इन तीनों जहाज पर मौजूद सभी क्रू-सदस्य सुरक्षित हैं.

भारतीय नौसेना के मुताबिक, सोमवार को जो बार्ज पी-305 हीरा ऑयल फील्ड से बहकर समंदर में चला गया था, वो डूब गया है. इस पर सवार 273 कर्मचारियों में से 180 को सुरक्षित बचा लिया गया है. नौसेना के मुताबिक, लापता 93 क्रू-मेम्बर्स के लिए आईएनएस कोच्चि, कोलकता, ब्यास, बेतवा और तेग के अलावा, कोस्टगार्ड के जहाज समुद्री-पहरी और समर्थ भी रेस्कयू ऑपरेशन में लगे हुए हैं. इस बचाव कार्य में युद्धपोत के साथ-साथ नौसेना का टोही विमान, पी8आई और कोस्टगार्ड के हेलीकॉप्टर्स को भी लगाया गया है. लेकिन नौसेना के मुताबिक, खराब मौसम और समंदर में आए तूफान से रेस्कयू मिशन पर असर पड़ रहा है. इस वक्त भी समुद्री की स्थिति 4-5 है और हवाएं 30-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से बह रही हैं.

कोस्टगार्ड के मुताबिक, सोमवार को एक दूसरा बार्ज, ‘गल-कंस्ट्रेक्टर’ जो मुंबई के कोलाबा पॉउंट से बहकर 48 नॉटिकल मील चला गया था, उसमें सवार सभी 137 क्रू-मेम्बर्स को बचा लिया गया है. इस रेस्कयू ऑपरेशन में कोस्टगार्ड का आईसीजीएस सम्राट सहित ओएनजीसी के तीन जहाज लगाए गए थे. नौसेना के हेलीकॉप्टर्स भी इस बचाव कार्य में लगाए गए थे.

कोस्टगार्ड के मुताबिक, गल-कंस्ट्रेक्टर  के सफलता-पूर्वक रेस्कयू मिशन के तुरंत बाद आईसीजीएस सम्राट को एक दूसरे मिशन पर भेज दिया गया है. ओएनजीसी के एक टग-जहाज में पानी भर जाने के कारण पावर-फेलियर हो गया है. इसलिए सम्राट को इस टग को सुरक्षित तट तक लाने में लगा दिया गया है. नौसेना के मुताबिक, गुजरात के तट से सटे समंदर में भी अभी 03 जहाज फंसे हुए हैं--ड्रिल शिप सागर भूषण, सपोर्ट-स्टेशन 3 और ग्रेट शिप अदिति। ये तीनों जहाज गुजरात (सौराष्ट्र क्षेत्र) के पीपाव बंदरगाह से 15-20 नॉटिकल मील की दूरी पर हैं.

इन तीनों जहाज के रेस्कयू के लिए नौसेना का आईएनएस तलवार युद्धपोत वहां पहुंच गया है. नौसेना की पश्चिमी कमान इस रेस्कयू ऑपरेशन के लिए ओएनजीसी और डीजी-शिपिंग के संपर्क में है. आईएनएस तलवार के अलावा ओएसवी समुद्र-सेवक, एसवी चील और पांच अन्य टग-शिप इस मिशन में लगाए गए हैं. सागर भूषण जहाज में कुल 101 क्रू-सदस्य हैं, जबकिस‌ सपोर्टस्टेशन-3 बार्ज पर 202 कर्मचारी मौजूद हैं. अदिति के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. नौसेना के मुताबिक, फंसे हुए तीनों जहाज अभी सुरक्षित है. रेस्कयू मिशन में खराब मौसम और समंदर में तूफान की वजह से  बाधाएं आ रही हैं.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन का अनशन, अभिजीत दीपके बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget