एक्सप्लोरर

दो दिन बाद गुरुवार को होगा तरुण गोगोई का अंतिम संस्कार, असम में तीन दिन का राजकीय शोक

कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा है कि, 'गोगोई की आखिरी इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर ले जाया जाएगा.'तरुण गोगोई का कोविड-19 के बाद की दिक्कतों का इलाज चल रहा था. 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया. वह 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे.

असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा. कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने यह जानकारी दी. बोरा ने कहा, 'गोगोई की आखिरी इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर ले जाया जाएगा.' बता दें कि असम में गोगोई के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है.

जीएमसीएच में सोमवार को हुआ था गोगोई का निधन

गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोरा ने कहा कि मंगलवार सुबह गोगोई के पार्थिव शरीर को अस्पताल से दिसपुर में उनके आधिकारिक आवास पर ले जाया जाएगा. जीएमसीएच में ही सोमवार को गोगोई का निधन हुआ था. राज्यसभा सदस्य बोरा ने कहा, ' डॉक्टर पार्थिव शरीर को तीन दिन तक सुरक्षित रखने के लिये रात में आवश्यक चिकित्सा औपचारिकताएं पूरी करेंगे.' इसके बाद गोगोई के पार्थिव शरीर को राज्य के सचिवालय जनता भवन ले जाया जाएगा, जहां वह 15 साल तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान रहे. इसके बाद दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर पार्थिव शरीर को राज्य के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन ले जाया जाएगा.

गुवाहटी मे किया जाएगा गोगोई का अंतिम संस्कार

 बोरा ने कहा, 'उनकी पत्नी डॉली और बेटे गौरव ने राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से एक दिन के लिए पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये आम जनता के लिये रखने का अनुरोध किया है. परिवार की इच्छा के अनुसार, मंगलवार शाम पार्थिव शरीर को गुवाहाटी में श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र ले जाया जाएगा और 25 नवंबर को पूरे दिन उसे वहीं रखा जाएगा. ' उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को कलाक्षेत्र से गोगोई की अंतिम यात्रा शुरू होगी और उनके पैतृक नगर तीताबोर के बजाय गुवाहाटी में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बोरा ने कहा, 'गोगोई की आखिरी इच्छा के अनुसार उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले मंदिर, मस्जिद और गिरजाघर ले जाया जाएगा.' बोरा ने कहा कि राहुल गांधी समेत पार्टी के कई केन्द्रीय नेता गोगोई को श्रद्धांजलि देने के लिये अगले तीन दिन में असम आ सकते हैं.

गोगोई के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक

बता दें कि तरुण गोगोई का कोविड-19 के बाद की दिक्कतों का इलाज चल रहा था. 84 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया. वह 2001 से 2016 तक असम के मुख्यमंत्री रहे.इसके अलावा वह छह बार सांसद और दो बार केन्द्रीय मंत्री भी रहे. गोगई के निधन पर असम में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है. राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दल कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में अगले तीन दिन तक पार्टी से संबंधित सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, 'मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगई के सम्मान में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है.' सोनोवाल ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जाकर गोगोई को श्रद्धांजलि भी दी.

ये भी पढ़ें

कोरोना संकट: आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे पीएम मोदी, वैक्सीन के वितरण पर भी हो सकती है चर्चा

असम: पूर्व सीएम तरुण गोगई के निधन पर एक्ट्रेस महिका शर्मा ने जताया शोक, कहा- एक बार फिर अपने पिता को खोया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget