एक्सप्लोरर

तमिलनाडु में तट पार करने के बाद चक्रवाती तूफान मैंडूस कमजोर, 4 की मौत, जानिए ताजा हालात

Tamilnadu News: चक्रवात से संबंधित राहत और बचाव कार्यों में कुल 25,000 कर्मियों को लगाया गया है. ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन सहित नागरिक एजेंसियों ने पुलिस की सहायता से गिरे हुए पेड़ों को हटा दिया है.

Cyclone Mandous: तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान 'मैंडूस' (Mandous) के कारण अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ है. इसके प्रभाव के चलते हुई बारिश संबंधी घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ घरों को नुकसान हुआ है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने प्रभावित इलाकों का दौरा करने और प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित करने के बाद कहा, "व्यापक स्तर पर नुकसान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और विशेष रूप से चेन्नई मैंडूस के प्रभाव से निकल गए हैं.

एम.के. स्टालिन (M K Stalin) ने एक सवाल का जवाब देते हुए पत्रकारों से कहा कि नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और अगर जरूरत हुई तो केंद्रीय सहायता मांगी जाएगी. मुख्यमंत्री ने बारिश संबंधी घटनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि चार लोगों की मौत हुई है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इन घटनाओं के चलते कम से कम 181 घर-झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गए हैं और अन्य प्रकार के नुकसान की जानकारी संकलित की जा रही है. 3,163 परिवारों के 9,130 लोगों को 201 राहत शिविरों में आश्रय दिया गया है.

राहत-बचाव में लगे 25 हजार कर्मचारी

बता दें कि ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन सहित नागरिक एजेंसियों ने पुलिस की सहायता से गिरे हुए पेड़ों को हटा दिया है. चक्रवात से संबंधित राहत व बचाव कार्यों में कुल 25,000 कर्मियों को लगाया गया है. इसके अलावा, एनडीआरएफ और राज्य डीआरएफ के 496 कर्मियों भी बचाव व राहत कार्यों में जुटे हैं. चक्रवात से कई इलाकों में बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. पहले बिजली आपूर्ति रोक दी गई थी और बाद में बहाल कर दी गई. इसी के साथ काशीमेडु फिशिंग हार्बर में नावों को नुकसान हुआ है.

'चिड़ियाघर में नहीं हुआ कोई बड़ा नुकसान'

अतिरिक्त मुख्य सचिव, सुप्रिया साहू ने शनिवार को ट्वीट कर बताया, "मैंडूस चक्रवात के बाद वंडालूर में अरिंगनार अन्ना चिड़ियाघर और गुइंडी चिल्ड्रन पार्क में कई पेड़ गिर गए हैं. हालांकि सभी जानवर सुरक्षित हैं और बाड़ों को कोई नुकसान नहीं हुआ है. वंडालूर चिड़ियाघर और गुंडी पार्क रखरखाव के काम के लिए आज बंद है."

हवाई यात्रा हुई प्रभावित

चक्रवात के कारण हवाई अड्डे का संचालन प्रभावित होने के चलते 30 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईं. हवाई अड्डे के रनवे को शनिवार तड़के कुछ देर के लिए बंद कर दिया गया. इसके अलावा, तमिलनाडु से रवाना होने वालीं 9 उड़ान रद्द कर दी गईं. आने वाले 21 विमानों को दूसरे शहरों की ओर डायवर्ट कर दिया गया है.

इससे पहले, भारत मौसम विज्ञान विभाग चेन्नई ने ट्वीट किया, "चक्रवाती तूफान मैंडूस उत्तरी तमिलनाडु तट पर गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील होकर कमजोर हो गया है. यह 10 दिसंबर को दोपहर तक पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर होकर दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा."

ये भी पढ़ें- दीवारों पर देवी-देवताओं के पोस्टर चिपकाने की प्रथा पर लगेगा प्रतिबंध? दिल्ली HC ने जनहित याचिका पर सुरक्षित रखा आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget